ब्रह्मास्त्र के पैचअप शूट के लिए रणबीर कपूर ने मांगी एक्स्ट्रा फीस? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश!
सुपरस्टार रणबीर कपूर काफी समय से फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काम कर रहे हैं और कोरोना वायरस के कारण फिल्म पहले ही काफी टल चुकी है। ऐसे में फिल्ममेकर्स पहले ही नुकसान झेल रहे हैं तो वहीं एक खबर सामने आ रही है जो कि चौकाने वाली है। खबर है कि इस फिल्म के पैचअप शूट के लिए रणबीर कपूर ने एक्स्ट्रा फीस की डिमांड की है? हालांकि सच्चाई क्या है वो हम आपको बताते हैं।
दरअसल रणबीर कपूर को लेकर जो ये खबर आ रही है वो पूरी तरह से कोरी अफवाह है और उन्होने किसी तरह की कोई एक्स्ट्री फीस चार्ज नहीं की है। न्यूज पोर्टल बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि मेकर्स से रणबीर कपूर ने ऐसी कोई मांग नहीं की है। बता दें कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं और रणबीर कपूर करण को अपने परिवार की तरह मानते हैं।

दावा किया था
कई न्यूज साइट्स ने इस बात का दावा किया था कि फिल्म की देरी होने के कारण रणबीर कपूर मेकर्स से नाराज हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती हुईं आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।

डेट कर रहे हैं
इस समय ये दोनो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और काफी जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने की खबरें भी कई बार आ चुकी हैं।

स्टारकास्ट
फिल्म में इन दोनों के अलावा महानायक अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी नजर आने वाले हैं।

इंतजार किए जा रहे हैं
इन सभी के किरदार फिल्म में काफी दमदार होने वाले हैं और फैंस इसको देखने के लिए कई सालों से इंतजार किए जा रहे हैं।

एनिमल
इस फिल्म के अलावा रणबीर कपूर एनिमल को लेकर चर्चा में हैं जिसका ऐलान कुछ समय पहले ही हुआ है।

धमाकेदार होगी फिल्म
इस फिल्म में भी रणबीर कपूर के अलावा कई दमदार कलाकार नजर आने वाले हैं और निश्चित ही फिल्म काफी तगड़ी साबित होगी।
राजद्रोह के केस दौरान पुलिस स्टेशन पहुंची कंगना रनौत, वीडियो पोस्ट कर कहीं ये बातें


Click it and Unblock the Notifications