शहंशाह बिग बी ने किसे माना इंडस्ट्री का असली 'किंग खान'!

[बॉलीवुड समाचार] शाहरूख खान, आमिर खान, सलमान खान इन तीनों को कोई एक कर सकता है या नहीं ये तो बहुत ही पेचीदा सवाल है, लेकिन इन तीनों का योगदान एक ही चीज़ के लिए बेमिसाल है और वो है बॉलीवुड। इस साल ये तीनों ही एक्टर्स उम्र के 50वें पायदान पर कदम रखेंगे वहीं इंडस्ट्री में भी अपने लगभग 25 साल पूरे कर लेंगे। इन तीनों खान के योगदान पर अमिताभ बच्चन ने खुलकर बात की।

आमिर-शाहरूख और सलमान के फिल्मी करियर को आउटलुक ने अपनी मार्च की कवर स्टोरी बनाया है और इस बारे में अमिताभ बच्चन से एक अखबार ने बात की और बिग बी ने इंडस्ट्री के इन तीन खान पर खुलकर बात की। उनकी मानें तो तीनों ने ही भारतीय सिनेमा को आईना दिखाया और बदलाव की एक बेहतरीन बयार लेकर आए।

शाहरूख-आमिर-सलमान ने फिल्मों का स्टाइल बदला और मनोरंजन को एक नया कलेवर दिया जिसकी सख्त ज़रूरत थी। लोग नैतिक मूल्यों वाली फिल्मों से ऊब चुके थे और उन्हें कुछ ताज़ा, अलग और इंटरटेनिंग चाहिए था।
ALSO READ: क्यों हैं सलमान खान सबके फेवरिट?

फिल्मों से मनोरंजन लगभग खत्म हो चुका था जब अपनी अपनी स्टाइल में इन तीनों ने सिनेमा को वापस ज़िंदा किया। तीनों खान एक दूसरे से अलग है। शाहरूख के पास एक जुनून है और वो काफी उत्सुकता से हर काम को लेता है तो सलमान के पास एक विरासत है और ज़िंदगी जीने का एक खुला अंदाज़ है जो उनके किरदारों में दिखता है।

वहीं आमिर के बारे में बात करते हुए बिग बी ने कहा कि उन्होंने आमिर के साथ अभी तक काम नहीं किया है सिवाय लगान में सूत्रधार बनने के। लेकिन आमिर के पास फिल्मों के लिए अपनी एक कलात्मक सोच है जिसे वो उम्दा ढंग से परदे पर उतारते हैं।
ALSO READ: सबकी नज़रों से बच गई आमिर की ये गलतियां

इन तीनों में से बेस्ट कौन है ये चुनना बेहद कठिन है। तीनों ही बॉलीवुड के बेशकीमती हीरे हैं जिन्होंने उस वक्त हिंदी सिनेमा को सहारा दिया जब बदलाव की सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी। वहीं आउटलुक की कवर फोटो पर भी तीनों खान के योगदान को सराहा गया है।
बॉलीवुड की सारी ताज़ा खबरों के लिए पढ़िए hindi.filmibeat.com
फेसबुक पर हमारे साथ जुड़िए Hindi Filmibeat पर और ट्विटर पर करिए @FilmibeatHi पर फॉलो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X