सुधीर की ‘मेहरून्निसा’ से इश्क करेंगे अमिताभ-ऋषि

पूरे 22 साल बाद पर्दे पर आपको बॉलीवुड के दो दिग्गज सुपरस्टार दिखायी पड़ेंगे। जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं मेगास्टार अमिताभ बच्चन और हरदिल अजीज ऋषि कपूर की जो एक साथ सुधीर मिश्रा की फिल्म में 'मेहरून्निसा' में नजर आयेंगे। फिल्म सुधीर मिश्रा की है तो फिल्म की हिरोईन चित्रांगदा सिंह को छोड़कर और कोई हो ही नहीं सकता है। फिल्म का प्रोडक्शन अमिताभ की कंपनी एबी कॉर्प करने वाली है।

इस फिल्म की शूटिंग अमिताभ के होम स्टेट यूपी में होने वाली है इसलिए अमिताभ बच्चन फिल्म की शूट के लिए लखनऊ भी आयेंगे जो कि एक बड़ी बात है क्योंकि लंबे अरसे के बाद अमिताभ किसी फिल्म की शूट के लिए लखनऊ का रूख करेंगे, इससे पहले वह जितनी बार भी लखनऊ आये हैं वो या तो अपने पूर्व साथी अमर सिंह के किसी काम से या फिर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के किसी काम से।

Must See: आखिर क्यों हैं सुधीर मिश्रा की चित्रांगदा सिंह फेवरट?

'मेहरून्निसा'एक दिलचस्प प्रेमकहानी है, जिसका टाईटल रोल प्ले कर रही हैं सुंदर और सेक्सी चित्रांगदा सिंह, जिनसे पर्दे पर अमिताभ और ऋषि दोनों मुहब्बत करेंगे।

मालूम हो कि अमिताभ और ऋषि की जोड़ी अंतिम बार 1991 में फिल्म अजूबा में एक साथ नजर आयी थी। दोनों सितारों ने साथ में अमर अकबर एंथोनी, नसीब, कुली और कभी-कभी में काम किया था। इनमें से अजूबा को छोड़कर हर फिल्म ब्लॉकब्लास्टर है। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X