Guess कौन बना ट्विटर पर 30 लाख 'बोनस' वाला 'करोड़पति'?
ट्विटर पर इतना एक्टिव शायद ही कोई सेलिब्रिटी रहता है जितना बिग बी रहते हैं। उन्हें लिखना बेहद पसंद है और अपने इस शौक को ट्विटर, फेसबुक के ज़रिए कायम रखते हैं। पर उनके इस शौक से उनके फैन्स बेहद खुश हैं क्योंकि उन्हें रोज़ अपने सुपरस्टार का अपडेट उन्हीं से मिल जाता है।
बच्चन साहब एक छोटे बच्चे की तरह हर छोटी से छोटी बात ट्वीट करते हैं और उनकी यही एक्साइटमेंट उनके फैन्स को बेहद प्यारी लगती है। बिग बी ने अब अपने फॉलोअर्स की संख्या 1 करोड़ 30 लाख यानि 13 मिलियन होने पर खुशी ज़ाहिर की है। उन्होंने ट्वीट करके अपने फॉलोअर्स के साथ अपनी ये एक्साइटमेंट शेयर की।
ALSO READ: बिग बी के टॉप 10 ट्वीट्स
वहीं अमिताभ बच्चन के ठीक पीछे हैं बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान जिनके फॉलोअर्स की संख्या है 11.3 मिलियन। लेकिन यहां भी शाहरूख को टक्कर दे रहे हैं, आमिर खान 11 मिलियन फॉलोअर्स के साथ। वहीं सलमान खान के फॉलोअर्स की संख्या लगभग 10 मिलियन है।
ALSO: कहानी की band:तो Whatsapp पर ग्रुप चैट करते अमर अकबर एंथनी


Click it and Unblock the Notifications
