CUTE PICS:आराध्या बच्चन ने देखी दादू बी की फैन फॉलोइंग!
दादा - दादी हर बच्चे के लिए सबसे स्पेशल होते हैं और अमूमन सबके एक जैसे ही होते हैं। ऐसे में आपको एहसास ही नहीं होता कि आपके दादा - दादी कितने बड़े लेजेंड हैं। खासतौर पर तब जब आपकी उम्र 3 -4 साल हो। इसलिए आराध्या बच्चन भी नहीं जानतीं कि उनके दादू अमिताभ बच्चन इस देश के हर दिल में धड़कते हैं। तस्वीरें देखने के लिए क्लिक करें
वही बिग बी जिनकी एक झलक पाने को लोग हर रविवार उनके घर के बाहर हुजूम लगाकर खड़े होते हैं। अभिषेक-ऐश्वर्या की नन्ही परी आराध्या बेशक अभी बेहद छोटी है और शायद नहीं जानती कि वो किस परिवार में जन्मी हैं लेकिन धीरे-धीरे उनका भी अपने परिवार के स्टारडम से सामना हो रहा है।
इस रविवार जब बिग बी अपने घर के बाहर फैंस को अपनी एक झलक देने आए तो ऐसा तोहफा लेकर आए जिसकी फैंस को भी उम्मीद नहीं थी। इस बार बिग बी अपनी पोती आराध्या बच्चन के साथ बाहर फैंस को एक झलक देने आए। अब इससे अच्छी बात क्या हो सकती है कि फैन्स को बिग बी के साथ ही आराध्या को देखने का मौका मिल गया।
फैंस से इस मुलाकात के बाद बिग बी ने कुछ तस्वीरें अपने ब्लॉग पर पोस्ट की। साथ ही बिग बी ने फेसबुक पर लिखा, 'मैं संडे को अपने शुभचिंतको से मिलने इस छोटी (आराध्या) के साथ गया। उसके नाजुक हाथ, पैर और मन आश्चर्य से भरे हुए थे...लेकिन... यह भगवान की तरफ से दिए हुया सबसे प्यारा गिफ्ट है.. और उन्हें पाकर हम बहुत खुश हैं.'


Click it and Unblock the Notifications












