शाहरुख-गौरी के साथ अमिताभ-जया ने मनाई दीपावली!
शाहरुख खान ने बिल्कुल अपने स्टाइल में जया बच्चन को पकड़कर पोज दिया तो अमिताभ बच्चन ने गौरी के साथ खड़े होकर तस्वीर खिंचाई। अमिताभ बच्चन की इस दीवाली पार्टी को और भी खास बनाने के लिए रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ भी इस पार्टी का हिस्सा बने। रणबीर कपूर और कैटीरना हालांकि अलग अलग पार्टी में शामिल हुए लेकिन पार्टी के दौरान दोनों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं जरुर दीं। प्रियंका चोपडा़ इस पार्टी में नज़र नहीं आईं। लेकिन अनुष्का शर्मा जरुर शामिल हुईं।
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के जरिये अपने सभी फैन्स को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दीं और साथ ही ये भी कहा कि उनके घर पर दीपावली के शुभ अवसर पर उनकी बॉलीवुड के सभी सह-कलाकार शमिल हुए हैं। अमिताभ ने लिखा "दीवाली का शगुन चलता रहा और मुझे बहुत खुशी हुई कि मेरे बॉलीवुड के सभी दोस्त और सह कलाकार मेरे घर पर आए और दीवाली के सेलिब्रेशन में शामिल हुए।"


Click it and Unblock the Notifications
