अमिताभ बच्चन के घर दीपावली पार्टी में कैटरीना, रणबीर और शाहरुख!
दीवाली का त्यौहार बॉलीवुड के हर एक घर में मनाया गया। बॉलीवुड के डॉन और सुपरस्टार यानी अमिताभ बच्चन के घर भी दीपावली काफी धूमधाम से मनाया गया। अमिताभ बच्चन के घर पर दीपावली के दौरान एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी के दौरान बॉलीवुड के बडे़ -बड़े सितारों का जमावाड़ा लगा। अमिताभ बच्चन की दीवाली की पार्टी के दौरान उनके परिवार के सभी सदस्य एक साथ मौजूद थे। ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन और अमिताभ बच्चन ने साथ में मिलकर दीपावली की पूजा की और उसके बाद बॉलीवुड में अपने करीबी दोस्तों के साथ मिलकर दीपावली का जश्न मनाया।
शनिवार की रात को अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने मिलकर एक शानदार दीपावली की पार्टी आयोजित की थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के बड़े बड़े और जाने माने सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया। सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, वरुण धवन, ऋषि कपूर, डियाना पेंटी और भी कई सारे सेलिब्रिटीज इस पार्टी के दौरान नज़र आए। अमिताभ ने सोशल नेटवर्कंग साइट के जरिये अपने फैन्स को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उसके बाद अपने परिवार के साथ दीवाली की पार्टी की।
अमिताभ ने लिखा हैप्पी दीपावली, दीपावली खुशियों, रौशनी का त्यौहार है। ये एक शांति और समृद्धि का त्यौहार है। घरों को काफी खूबसूरती के साथ सजाया गया है ताकि उनके घरों में मां लक्ष्मी का वास हो सके। दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन ने भी लिखा आप सभी को दीपावली की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। ढ़ेर सारा प्यार। आइये देखते हैं और कौन कौन शामिल हुआ अमिताभ बच्चन की दीपावली की पार्टी में।


Click it and Unblock the Notifications











