रोमांटिक शहर पेरिस में जया के लिए अमिताभ ने खरीदा बंग्ला
अमिताभ बच्चन जितने अच्छे अभिनेता हैं उससे कहीं ज्यादा शौकिन इंसान भी और इन सबसे कहीं ज्यादा वह एक समर्पित और केयरिंग पति भी है जो अपनी बीवी जया बच्चन से बेइंतहा मोहब्बत करता है। तभी तो सत्तर वर्ष की उम्र में भी उनके मोहब्बत में कोई कमी नहीं आयी है, जिसका ताजा उदाहरण है अमिताभ का जया के लिए पेरिस शहर में एक बड़ा सा घर खरीदा है।
खबर है कि हर साल अपने बिजी रूटीन में से थोड़ा समय अपनी पत्नी जया के लिए निकालने वाले अमिताभ इस बार जया को मोस्ट रोमांटिक शहर पेरिस ले जाने वाले हैं जहां वह अपनी बीवी जया को बंग्ला गिफ्ट करेंगे। अमिताभ बच्चन का यह 6 ठां बंग्ला है जो उन्होंने खरीदा है।
इससे पहले जून 2013 में ही अमिताभ ने मुंबई में 50 करोड़ में पांचवा बंग्ला खरीदा था। उनके चारों बंग्ले का नाम प्रतिक्षा, जलसा, जनक और वत्स है। कहा जा रहा था कि अमिताभ ने यह घर अपनी पोती आराध्या के लिए खरीदा है। इससे पहले यह भी खबर आयी थी कि अभि-ऐश ने भी दुबई में 54 करोड़ की संपत्ति खरीदी है जो कि आराध्या के नाम पर है।
खैर सेलिब्रेटियों के लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है कि वह करोड़ों के बंग्ले खरीदते हैं लेकिन खास बात यह है कि आज भी अमिताभ-जया का प्रेम उसी तरह से जवां है जिस तरह से साल 1973 में था जब उन्होंने शादी की थी। सही में प्यार करना कोई इन लोगों से सीखे।


Click it and Unblock the Notifications












