अमिताभ-जया ने शादी कर ली किसी को बताया भी नहीं!
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को पूरे 40 साल हो गये है लेकिन ये जोड़ी आज भी लोगों के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन हमेशा से ही एक दूसरे के हमसफर बनकर एक साथ आगे बढ़े हैं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी और उनके रिश्ते को आज भी पूरी दुनिया एक आदर्श के रुप में लेती है। ये एक ऐसी जोड़ी है जिसे लेकर कभी भी किसी तरह की गॉसिप या निगेटिव खबर मीडिया में नहीं आई। अमिताभ और जया का रिश्ता हमेशा से ही एक अटूट बंधन में बंधा रहा।
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के रिश्ते की शुरुआत हुई थी फिल्म गुड्डी से। जहां उनकी पहली मुलाकात हुई थी। इस फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी ने एक साथ कई फिल्में की और उन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता भी मिली। लेकिन इस रिश्ते के बीच कुछ समय के लिए बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा की एंट्री हो गयी और काफी समय तक रेखा के अमिताभ और जया के रिश्ते के बीच आने की खबरें मीडिया में आती रहीं।
लेकिन अमिताभ बच्चन औऱ जया बच्चन के रिश्ते ने इस बड़ी बाधा को भी पार कर लिया और आज अमिताभ-जया की शादी को पूरे 40 साल हो चुके हैं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को लेकर भी की सारे मजेदार किस्से हैं आइये जानते हैं इन किस्सों के बारे में।


Click it and Unblock the Notifications











