जया के सच ने मचाया बवंडर, बिग बी ने मांगी शाहरूख से माफी
फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में अभिषेक बच्चन के अजीबोगरीब रोल ने उनके घर में ही कंफ्यूजन कर दिया है। एक ओर जया बच्चन इस फिल्म को बकवास बताती हैं, वहीं दूसरी ओर अमिताभ बच्चन फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे।
आपको बता दें,एक हालिया कार्यक्रम में सार्वजनिक तौर पर जया बच्चन ने शाहरुख की फिल्म "हैप्पी न्यू ईयर' को बकवास बताया था। जया ने कहा था कि "हैप्पी न्यू ईयर' हाल के वर्षों में उनके द्वारा देखी सबसे मूर्खतापूर्ण फिल्म है। और यह फिल्म उन्होंने सिर्फ बेटे अभिषेक के उसमें होने के कारण देखी है।
हालांकि फिल्म को लेकर अपनी आलोचना जया ने शाहरुख को पहले ही बता दी थीं, लेकिन जब जया की सार्वजनिक टिप्पणी की बात सामने आई तो महानायक अमिताभ बच्चन को यह खास पसंद नहीं आया। सूत्रों के अनुसार, जया के बयान के बाद अमिताभ ने शाहरुख को एसएमएस भेजा। जिसमें उन्होंने अपनी जया बच्चन की ओर से माफी मांगी और कहा कि जया का इरादा शाहरुख या उनकी फिल्म का अपमान करने का नहीं था।
गौरतलब है कि, अमिताभ बच्चन ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि शाहरुख उनके फैमिली फ्रेंड हैं और वैसे भी "हैप्पी न्यू ईयर' में सबसे ज्यादा सराहना भी अभिषेक को मिली है। वहीं, 'हैप्पी न्यू ईयर' ने अब तक 300 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। फिल्म में शाहरूख के अलावा अभिषेक बच्चन दीपिका पादुकोण और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
