विधु विनोद चोपड़ा के लिए साथ आए अमिताभ- आमिर..पहली बार!
[बॉलीवुड न्यूज] इससे पहले की आप दिमाग के घोड़े दौड़ाना शुरू करें, आपको बता दें अमिताभ बच्चन और आमिर खान किसी फिल्म में एक साथ नहीं आने वाले हैं। बल्कि दोनों निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित पहली हॉलीवुड फिल्म 'ब्रोकन हॉर्सेज' का ट्रेलर साथ जारी करेंगे। यह ट्रेलर मंगलवार को रिलीज होगा।

'ब्रोकन हॉर्सेज' पहली हॉलीवुड फिल्म है जिसे एक भारतीय ने लिखा, बनाया और निर्देशित किया है। लिहाजा, इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड में सब काफी उत्साहित हैं। वहीं, इस फिल्म का ट्रेलर महानायक अमिताभ बच्चन और 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान के द्वारा जारी किया जाएगा।
विधु विनोद चोपड़ा ने एक बयान में कहा, 'मैं अमिताभ बच्चन और आमिर खान का शुक्रगुजार हूं, जो मेरी पहली हॉलीवुड फिल्म 'ब्रोकन हॉर्सेज' का ट्रेलर जारी करने के लिए राजी हो गए। मेरे लिए यह बहुत खास फिल्म है। खास लोगों का इसे जारी करना इस पल को और यादगार बना देगा।' गौरतलब है कि अमेरिकी-मेक्सिको सीमा गैंग वार पर आधारित 'ब्रोकन हॉर्सेज' भाईचारे, ईमानदारी और हिंसा की निर्थकता के बारे में है।
पढ़ें- Khans का अर्धशतक, जादू चलेगा या मिटेगा!
वहीं, जहां तक बात महानायक और मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ आने की है तो बता दें कि आज तक आमिर खान और बिग बी ने किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। जी हां, दोनों एक ही फिल्म का कुछ मिनटों के अलग अलग हिस्सा जरूर रहे हैं। लेकिन कभी बतौर मुख्य किरदार साथ नहीं आए। वहीं, सत्यमेव जयते कार्यक्रम में दर्शकों इन दोनों को साथ देखने का मौका मिला।
फिल्म ब्रोकन हॉर्सेज 10 अप्रैल को रिलीज होगी। भारत में इसका डिस्ट्रब्यूशन एवं मार्केटिंग फॉक्स स्टूडियोज ने किया है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

