अमिताभ-आमिर के हाथों खुलेगा दिलीप-मधुबाला की मोहब्बत का राज?

बरसों से लोगों के दिलों में एक सवाल हिलोंरे मार रहा है कि बेपनाह हुस्न की मल्लिका मधुबाला से बेइंतहा मोहब्बत करने वाले दिलीप कुमार ने आखिरकार उनसे शादी क्यों नहीं की? शायद इस सवाल का जवाब 09 जून को मिल जाये क्योंकि इस दिन दिलीप कुमार की बायोग्राफी रिलीज हो सकती है। खबर है कि शुभ काम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और आमिर खान के हाथों होने जा रहा है।

इस बारे में जानकारी शनिवार को दी गयी, इस भव्य समारोह में स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर भी उपस्थित रह सकती हैं। दिलीप कुमार की आत्मकथा को जारी किए जाने के कार्यक्रम का प्रबंधन, आयोजन सामरा प्रोडक्शंस, एस्ट्रस टैलेंट एंड इवेंट मैनेजमेंट और एमओएच एंटरटेनमेंट कर रहे हैं।

दिलीप कुमार की बायोग्राफी को को कलमबद्ध किया है उनके पारिवारिक मित्र उदय तारा नायर ने, जिसका नाम है'सबस्टेंस एंड द शेडो। मालूम हो कि दो भागों में लिखी गई यह किताब दिलीप कुमार के नौ दशक लंबे फिल्मी करियर, सायरा बानो के साथ उनके प्रेम संबंधों, जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं पर आधारित है। किताब में दिलीप और उनके परिवार की कुछ दुर्लभ तस्वीरें भी हैं।

इस किताब के प्रति लोगों की दिलचस्पी इसलिए है क्योंकि लोगों का लगता है कि यही वह किताब है जिसमें लोगों को उस सवाल का जवाब मिलेगा जो कि अरसे से खोज रहे हैं। और वह सवाल यह है कि बॉलीवुड बेपनाह सुंदरता की मालकिन मधुबाला से लंबे समय तक इश्क फरमाने वाले यूसूफ साहब ने उनसे शादी क्यों नहीं की और अचानक से अपने से काफी उम्र में छोटी सायरा बानों को अपनी बेगम क्यों बनाया?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X