अविववाहित आशा को आज भी है दिलीप कुमार का इंतजार

इस बात का खुलासा खुद आशा ने किया है। बीते जमाने की लीजेंडी अभिनेत्रियों में से एक आशा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "मैं सचमुच यूसुफ साहब (दिलीप कुमार) के साथ काम करना चाहती हूं। यह मेरी ख्वाहिश है और मुझे इसके पूरे होने का इंतजार है।"
दिलीप कुमार हालांकि अब 90 साल के हो चुके हैं और 1998 में आई फिल्म 'किला' के बाद उन्होंने फिल्मों से संन्यास ले लिया है, लेकिन आशा को अब भी उम्मीद है कि एक न एक बार उनके साथ काम करने का मौका जरूर मिलेगा।
पद्मश्री से सम्मानित आशा पारेख ने कहा, "यदि मुझे मौका मिलता है तो मैं झट से राजी हो जाऊंगी। यही एक बात है जिसका मुझे शिद्दत से इंतजार है।"


Click it and Unblock the Notifications











