और कांस में भी हिंदी में ही गरजे बिग बी
फिल्मों का बहुत बड़ा महोत्सव कान समारोह अपनी भव्यता के साथ 15 मई से शुरू हो गया है। इस भव्य समारोह की औपचारिक शुरूआत सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने हिंदी भाषण और अनमोल संवाद अदायगी से ही की। जिसे अपने लिए उन्होंने एक महत्वपूर्ण और भावुक क्षण बताया है। अपनी भावनाओं का इजहार उन्होंने ट्विटर पर किया है।
अमिताभ ने कहा कि कान इस बार भारतीय सिनेमा के सौ साल पूरा होने का जश्न मना रहा है। ऐसे में मेरे लिए जरूरी था कि मैं अपनी मातृभाषा में बोलूं क्योंकि वो ही तो मेरी पहचान है।
गौरतलब है कि इस समारोंह में पूरी दुनिया से आयी दर्जनों चर्चित फिल्में दिखायी जाएंगी। यहां अमिताभ की पहली हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रेट गेट्सबी' का प्रीमियर भी होगा।
बॉलीवुड अदाकारा विद्या बालन भी कान फिल्म समारोह में में बतौर जूरी पेश हुई हैं।
जूरी मेंबर में विद्या के अलावा हॉलीवुड के प्रख्यात निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग, जापानी फिल्म निर्देशक नाओमी कॉस, ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री निकोल किडमैन, लाइफ ऑफ पाई जैसी चर्चित फिल्म बनाने वाले ताइवानी निर्देशक आंग ली और ऑस्ट्रियाई अभिनेता क्रिस्टोफर वॉल्ट्ज़ शामिल होंगे। इस साल ये समारोह 15 से 26 मई तक चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications
