कांस में विद्या से लेकर शर्लिन तक बिखेरेंगी जलवे!
हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने वाली सेलिब्रिटीज में विद्या बालन से लेकर शर्लिन चोपड़ा तक नज़र आईं। विद्या बालन जहां एक ओर लंहंगा चोली में होटल के बाहर उतरीं वहीं शर्लिन चोपड़ा को एयरपोर्ट के लिए निकलते हुए देखा गया। शर्लिन चोपड़ा की फिल्म कामासूत्र 3डी कांस में दिखाई जाएगी और इसी के साथ और भी दुनिया भर के सिनेमा की बेहतरीन फिल्में कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी। कांस फिल्म फेस्टिवल के इस साल की ज्यूरी में विद्या बालन भी शामिल हैं। विद्या बालन के साथ ही हॉलीवुड के कई बड़े निर्देशक ज्यूरी में शामिल हैं।
कांस फिल्म फेस्टिवल में अमिताभ बच्चन और लियोनार्डो डिकप्रियो की फिल्म द ग्रेट गैट्सबी भी दिखाई जाएगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई है। कांस फिल्म इस बार और भी ज्यादा चर्चा में क्योंकि विद्या बालन जो कि बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं इस साल कांस फीचर फिल्म ज्यूरी की सदस्य है। यह जूरी तय करेगी कि इस महोत्सव के दौरान किन-किन फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा। इस महोत्सव की ज्यूरी बनकर विद्या बालन भी काफी खुश है।
विद्या बालन, अमिताभ बच्चन, फ्रीडा पिंटो, निकोल किडमैन, लियोनार्डो डिकप्रियो, औदरे तातौ जैसे कई बड़े-बड़े एक्टर और आंग ली, लिन रैमसे, नाओमी कावासे, क्रिस्टियान मुंगई जैसे जाने माने निर्देशक भी इस फिल्म महोत्सव में मौजूद हैं। आइये देखते हैं कौन-कौन उपस्थित है इस फिल्म महोत्सव में।


Click it and Unblock the Notifications