अभिषेक बच्चन को गले लगाना चाहते हैं अमित साध-कहा,'प्रार्थना करता हूं कि बच्चन परिवार जल्द स्वस्थ हो'
अमेजन प्राइम वीडियो पर आई वेब सीरिज 'ब्रीद : इनटू द शैडोज' में अमित साध और अभिषेक बच्चन के परफॉमेंस की तारीफ हो रही है। दर्शकों ने दोनों कलाकारों के अभिनय को खूब सराहा है। ऐसे में अमित साध ने जूनियर बच्चन के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है और लिखा है कि, मैं आपसे मिलकर आपको गले लगाना चाहता हूं। वहीं, अभिषेक बच्चन ने भी पोस्ट पर रिएक्शन दिया है।
कुछ दिनों पहले अभिषेक बच्चन और अमित साध ब्रीद की डबिंग के दौरान मिले थे। लेकिन फिर अभिषेक बच्चन समेत अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। और चारों ही लगभग 9 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि उनकी हालत में सुधार है.. बिग बी और अभिषेक सोशल मीडिया पर एक्टिव भी हैं।

अभिषेक के कोरोना संकम्रित पाए जाने के बाद अमित साध ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया है। उन्होंने टेस्ट का नतीजा शेयर करते हुए कहा, पहली बार खुश होकर कहता हूं कि मैं निगेटिव हूं।
कंगना रनौत के बयानों पर स्वरा भास्कर ने की खिंचाई- 'भारत को आजादी भी इन्होंने ही दिलवाई थी'


Click it and Unblock the Notifications