अमित साध ने किया खुलासा, सोनू सूद ने मुझे भी दिलवाया काम, आज मैं उनकी वजह से हूं
सोनू सूद इन दिनों अपनी दरियादिली के चलते बहुत छाए हुए हैं। उनकी मदद पाए लोग शुक्रिया कहते नहीं थक रहे। कोरोना व लॉकडाउन में एक्टर ने हजारों लोगों की मदद की। जिसके बाद उन्हें लोगों ने मसीहा कहा। अब सोनू सूद की तारीफ करने के मामले में अमित साध भी सामने आए हैं। काई पो छे, ब्रीद जैसे प्रोजेक्ट का हिस्सा रहने वाले एक्टर अमित साध ने ट्विटर पर दिल खोलकर सोनू सूद की प्रशंसा की।
अमित साध ने लिखा, बहुत कम लोग ही जानते हैं कि मुझे पहला ब्रेक सोनू भाई की वजह से ही मिला था। आज मैं जो कुछ भी हूं उन्हीं की वजह से हूं। लोग आजकल सोनू सूद की भलाई की चर्चा कर रहे हैं। लेकिन ये चीजें आज से नहीं पिछले कई सालों से वह करते आ रहे हैं। बता दें ये बात अमित साध ने सोनू सूद के एक वीडियो को री-ट्विट करते हुए लिखी। सोनू सूद की हाल में ही बुक आई एम नॉट मसीहा लॉन्च हुई है।
ट्विंकल खन्ना ने जब पति अक्षय की फिल्म देखने से कर दिया मना, 'मुझे ऐसी कॉमेडी बिल्कुल नहीं पसंद'


Click it and Unblock the Notifications











