सलमान के नाम पर किडनैपिंग की, अब सोनाक्षी के हीरो बन गए!
[बॉलीवुड समाचार] इसे कहते हैं लक बाय चांस अपने गुड्डू रंगीला का। इस फिल्म के हीरो अमित साध अब सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म अकीरा में सोनाक्षी के साथ रोमांस करेंगे। अमित ने काई पो छे में सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव के साथ अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी। अब अमिता साध सोनाक्षी सोनाक्षी स्टारर अकीरा के हीरो बन गए हैं।
अमित साध और अरशद वारसी स्टारर गुड्डू रंगीला जल्द ही रिलीज़ होगी और फिल्म के ट्रेलर को दो मज़ेदार बात थीं - पहली थी सलमान शाहरूख के नाम पर किडनैपिंग और दूसरी थी फिल्म का एक बेहद मज़ेदार गाना। वैसे अभी तक अगर ट्रेलर नहीं देखा है तो देखिए यहां---> Trailer, गुड्डू रंगीला
ए आर मुरगोदास की फिल्म अकीरा में अमित का किरदार काफी अहम है और वो केवल लवर बॉय नहीं बनेंगे। बल्कि कहानी को आगे लेकर जाएंगे। मुरगोदास की गजिनी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका कर दिया था। अब देखता है कि सोनाक्षी स्टारर अकीरा क्या कमाल दिखाएगी।
[Video: दबंग के 'तेरे मस्त मस्त दो नैन...' का भोजपुरी वर्जन]


Click it and Unblock the Notifications

