आमिर की तलाश, एडंवास बुकिंग या ऑनर किलिंग किससे हिट होगी?
फिल्म के प्रति लोगों की जिज्ञासाएं इसलिए भी बढ़ गयी हैं क्योंकि रिलीज से पहले ही ऑनर किलिंग के मामले ने फिल्म को हाईलाईट कर दिया है। इसी साल आमिर खान एक टीवी शो में दिखायी दिये थे नाम था सत्यमेव जयते। ज्वलंत मुद्दो को लेकर आया शो सत्यमेव जयते खासा लोकप्रिय रहा जिसमें आमिर ने खाप पंचायत पर भी सवाल खड़े किये थे।
इसी सिलसिले में एक प्रेमी जोड़ा भी शो में शामिल हुआ था लेकिन हाल ही में इस प्रेमी जोड़े पर जानलेवा हमला हुआ और प्रेमी को जान से हाथ धोना पड़ा। आमिर खान ने इस मामले को उठाया, सरकार और पुलिस पर इस बारे में छानबीन करने को कहा, यह सब तब हुआ जब आमिर अपनी फिल्म तलाश के प्रमोशन के लिए उस इलाके में गये थे जहां पर यह वारदात हुई है। आमिर के बाद सरकार और पुलिस हरकत में आयी और मामले को गंभीरता से लिया जिसके बाद आमिर तो उस इलाके के रीयल हीरो बन गये और अब सुनने में आ रहा है कि बुलंदशहर जहां पर वारदात हुई थी वहां के लोग तलाश की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
देखते हैं आमिर की यह लोकप्रियता फिल्म को सफलता दिला पाती है कि नहीं। फिल्म 30 तारीख को प्रदर्शित हो रही है। संस्पेंस थ्रिलर फिल्म में आमिर खान के अलावा रानी मुखर्जी और करीना कपूर भी है। फिल्म की निर्देशिका और लेखक रीमा कागती है। जो अख्तर ने भी फिल्म की पटकथा में मदद की है। फिल्म के गाने को लोग पसंद कर रहे हैं। समीक्षकों के मुताबिक तलाश आमिर खान की फिल्म को एक नया मुकाम देगी।


Click it and Unblock the Notifications












