तलाश: एडंवास बुकिंग जारी लेकिन गूगल ने दिया झटका
आमिर खान की आने वाली फिल्म तलाश की चर्चा चारों ओर है। सिनेमाघरों में फिल्म की एडंवास बुकिंग जारी है। फिल्म को लेकर सिनेमाघर वाले काफी उत्सुक हैं क्योंकि फिल्म आमिर की है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 25 तारीख से हो रही है। पहले दिन ही 700 टिकट बिक गये हैं। जहां इस बात को सुनकर आमिर खान काफी खुश हुए होंगे वहीं दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने उन्हें तगड़ा झटका दिया है।
दरअसल आमिर खान ने गूगल को अपनी आने वाली फिल्म तलाश के लिए एक रीक्वेस्ट भेजा था।उसमें निवेदन किया गया था कि गूगल अपने होमपेज पर तलाश फिल्म को प्रमोट करें लेकिन गूगल ने जब तलाश को अंग्रेजी में अनुवादित किया तो वो सर्च में तब्दील हो गया जिसकी वजह से गूगल ने आमिर खान के मंसूंबों पर पानी फेरते हुए रीक्वेस्ट को रद्द कर दिया। जिससे आमिर खान को तगड़ा झटका लगा।

फिल्म की निर्देशिका और लेखक रीमा कागती है। जो अख्तर ने भी फिल्म की पटकथा में मदद की है। फिल्म के गाने को लोग पसंद कर रहे हैं। समीक्षकों के मुताबिक तलाश आमिर खान की फिल्म को एक नया मुकाम देगी।


Click it and Unblock the Notifications











