..................... Ameesha Patel shocking statements on Gadar 2, Jawan Music Rights Smash Records- Entertainment Live Updates 1st July - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: गदर 2 पर अमीषा पटेल का चौंकाने वाला बयान, शाहरुख के जवान ने तोड़े रिकॉर्ड्स

ameesha-patel-shocking-statements-on-gadar-2-jawan-music-rights-smash-records-bollywood-live-updates

Bollywood Live Updates, 1st July: नए वीकेंड की शुरुआत हो चुकी है और एंटरटेनमेंट की दुनिया नई और रोमांचक खबरों से गुलजार है। एक ओर जहां शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं दूसरी ओर अमीषा पटेल ने गदर 2 को लेकर कुछ चौंकाने वाले बयान दिये हैं।

अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा की प्रोडक्शन टीम खिलाफ काफी कुछ लिख दिया है, जिसके बाद लोग हैरान हैं। नाराज फैंस का कहना है कि वो फिल्म डुबा देंगी। अमीषा ने कहा है कि अनिल शर्मा की टीम ने कास्ट और क्रू के कुछ लोगों को पैसे नहीं दिए और ठहरने की व्यवस्था नहीं की।

अन्य खबरों में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर 'जवान' के म्यूजिक राइट्स को म्यूजिक लेबल टी-सीरीज़ ने ₹36 करोड़ के भारी डील के साथ खरीदा है। खास बात है कि इस जबरदस्त डील के साथ जवान ने इंडस्ट्री में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

LIVE Feed
  • Jul 1, 2023 8:03 PM

    Tiku Weds Sheru की सक्सेस पार्टी में Avneet Kaur के साथ डांस फ्लोर पर खूब थिरकीं Kangana Ranaut, वीडियो वायरल

    एक्ट्रेस कंगना रनौत की प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ इस वक्त ओटीटी पर काफी धमाल मचा रही है। फिल्म को दर्शकों की काफी वाहवाही मिल रही है। इसी के चलते मुंबई में फिल्म की एक शानदार सक्सेस पार्टी रखी गई। जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट पहुंची। इसकी कई तस्वीरें और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। जिसमें कंगना रनौत थिरकती हुई नजर आ रही हैं।

    https://www.instagram.com/reel/CuJlOtYgxr_/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
  • Jul 1, 2023 6:51 PM

    द फैमिली मैन की 'सुची' ने पर्दे पर किस न करने की खाई है कसम

    'द फैमिली मैन' वेब सीरीज में मनोज वाजपेयी की पत्नी सुची का किरदार निभाने वालीं प्रियामणि 20 सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्होंने तेलुगू, तमिल, हिंदी फिल्मों में काम किया है। प्रियामणि स्क्रीन पर नो किस पॉलिसी फॉलो करती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि वह हमेशा अपने फिल्मों के कॉन्ट्रेक्ट में मेंशन करती हैं कि वह किसिंग और इंटिमेट सीन पर्दे पर नहीं करेंगी। उनका कहना है कि उनके पति और उनके परिवार को उन्हें जवाब देना होता है इसलिए वह ऐसा नहीं कर सकतीं।

  • Jul 1, 2023 6:06 PM

    'मैं ताली बजाती नहीं, बजवाती हूं', Sushmita Sen की Taali का मोशन पोस्ट है दमदार

    सुष्मिता सेन अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'ताली' को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। वे बहुत जल्द ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता गौरी सावंत का किरदार निभाती नजर आएंगी। दरअसल सुष्मिता ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'ताली' का मोशन पोस्टर शेयर किया है जिसमें उनका एक अलग और हटकर अवतार देखने को मिला है।

  • Jul 1, 2023 5:20 PM

    जैद हदीद की गंदी हरकतों का शिकार बनी जिया शंकर

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 चल रहा है और शुरुआत से ही शो काफी सुर्खियों में है। शो में हद से ज्यादा बोल्ड कंटेट परोसा जा रहा है। आकांक्षा पुरी और जैद हदीद के लिप लॉक वीडियो के बाद अब जैद का नया वीडियो सामने आया है जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बार फिर से जैद गंदी हरकतें करती दिखाई दे रहे हैं।

  • Jul 1, 2023 4:26 PM

    रणवीर सिंह ने "तुम क्या मिले" गाने का एक वीडियो आलिया के साथ किया शेयर

    रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने समुद्र तट पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने तुम क्या मिले पर लिप-सिंक करते हुए डांस किया है..और लिखा- "आलिया के जितना बजट नहीं था"। वीडियो में रणवीर ने खुद को कई जगहों पर फोटोशॉप किया है। यहां वीडियो देखें.

  • Jul 1, 2023 3:57 PM

    प्रभास स्टारर 'सालार' का टीजर होने जा रहा है रिलीज?

    साल 2022 में ब्लॉकबस्टर 'केजीएफ 2' के साथ अपना जलवा दिखा चुके निर्देशक और एक्शन डायरेक्टर प्रशांत नील, प्रभास स्टारर 'सालार' के साथ अपनी अगली बड़ी परियोजना लेकर आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो जल्द ही फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • Jul 1, 2023 2:43 PM

    Jee Le Zaraa: आलिया- कैटरीना के साथ नहीं दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा

    खबर आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'ज़ी ले जरा' से अपने हाथ पीछे खींच लिये हैं। साथ ही मेकर्स उनके रिप्लेसमेंट पर भी काम शुरु कर चुके हैं। सुनने में आया है कि इस रोल के लिए अब कियारा आडवाणी और अनुष्का शर्मा को फिलहाल अप्रोच किया जा रहा है। दोनों में से फिल्म किसके खाते में जाएगी, फिलहाल इसका इंतजार रहेगा।

  • Jul 1, 2023 1:45 PM

    पंजाबी सिंगर रणजीत सिद्धू ने किया सुसाइड, रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश

    सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद अब एक बार फिर से जाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली बुरी खबर सामने आ रही है। पंजाबी लोक गायक रणजीत सिद्धू ने सुसाइड कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 30 जून 2023 (शुक्रवार) की रात रेलवे ट्रेक के पास से उनका शव बराया है। पंजाबी सिंगर रणजीत सिद्धू सुनाम में रहा करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर रणजीत सिद्धू ने रिश्तेदारों से तंग आकर सुसाइड कर लिया है।

  • Jul 1, 2023 1:30 PM

    सालों बाद एक्टर चंद्रचूड़ सिंह ने दिया पब्लिक अपीयरेंस, बेटे के साथ दिखे, तस्वीरें वायरल

    बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह यूं तो लाइमलाइट से बिल्कुल दूर रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक्टर को अपने बेटे श्रांजय सिंह के साथ देखा गया, और फैंस के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं था। चंद्रचूड़ सिंह ने लंबे समय के बाद पब्लिक अपीयरेंस दिया है। चंद्रचूड़ सिंह अपने बेटे के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए।

  • Jul 1, 2023 12:21 PM

    सत्यप्रेम की कथा ने शुक्रवार को बॉक्स आफिस बनाई अपनी शानदार पकड़!

    'सत्यप्रेम की कथा' इस गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और 9.25 करोड़ की ओपनिंग कलेक्शन के साथ फिल्म ने शानदार शुरुआत की। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर ये फिल्म फैमिली ऑडियंस को पसंद आ रही है। हालांकि फिल्म को अगले दिन वर्किंग शुक्रवार का सामना करना पड़ा और फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट देखने को मिली। बता दें, फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया।

    सत्यप्रेम की कथा ने शुक्रवार को बॉक्स आफिस बनाई अपनी शानदार पकड़!
  • Jul 1, 2023 10:46 AM

    स्वर्ण मंदिर पहुंचे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

    अपनी शादी से पहले, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को पंजाब के स्वर्ण मंदिर में आशीर्वाद लेते देखा गया। इस जोड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें परिणीति ऑफ-व्हाइट कुर्ता सेट में सिर के चारों ओर दुपट्टे के साथ खूबसूरत लग रही हैं और राघव ने ग्रे रंग की नेहरू जैकेट के साथ सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना है। उन्होंने सिर पर नारंगी रंग का कपड़ा बांध रखा था।

    स्वर्ण मंदिर पहुंचे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
  • Jul 1, 2023 9:56 AM

    अमीषा पटेल ने गदर 2 से बड़ा स्पॉइलर कर दिया लीक, जबरदस्त गुस्से में फैंस

    अटकलों के उलट अमीषा पटेल ने साफ कर दिया है कि गदर 2 में सकीना मरी नहीं हैं। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा- "मेरे सभी प्यारे फैन्स, आपमें से कई लोग यह सोचकर चिंतित हो रहे हैं कि 'गदर 2' में सकीना की मौत होने वाली है। ऐसा मत सोचिए, क्योंकि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। तारा सिंह किसकी डेड बॉडी के पास बैठे हैं, यह तो मैं आप सभी को नहीं बता सकती, लेकिन इतना जरूर कह सकती हूं कि वह सकीना नहीं है। इसलिए आप सभी परेशान मत होइए. लव यू ऑल.."

  • Jul 1, 2023 9:09 AM

    कंगना रनौत ने होस्ट की 'टीकू वेड्स शेरू' की सक्सेस पार्टी!

    कंगना रनौत की पहली प्रोडक्शन, रॉम-कॉम टीकू वेड्स शेरू, प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी, और रिलीज़ के एक हफ्ते के भीतर, टीम ने फिल्म की सफलता के लिए एक पार्टी होस्ट की। कंगना ने फिल्म की मुख्य जोड़ी नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर के साथ फिल्म को मिली प्रतिक्रिया का जश्न मनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X