SatyaPrem Ki Katha Box Office Day 2: कार्तिक- कियारा की फिल्म ने शुक्रवार को बनाई शानदार पकड़, जानें कमाई

satyaprem-ki-katha-box-office-day-2-collection-kartik-aaryan-kiara-advani-film-stay-strong-on-friday

SatyaPrem Ki Katha Box Office Day 2 Collection: साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' इस गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। 9.25 करोड़ की ओपनिंग कलेक्शन के साथ फिल्म ने अपने पहले दिन ही बेहद शानदार शुरुआत की थी। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर ये फिल्म फैमिली ऑडियंस को पसंद आ रही है।

ईद-उल-अज़हा के मौके पर रिलीज़ हुई इस फिल्म को काफी पॉजिटव रेस्पॉन्स मिला है। हालांकि फिल्म को अगले दिन वर्किंग शुक्रवार का सामना करना पड़ा और फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट देखने को मिली। बता दें, फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया।

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा

दो दिनों में सत्यप्रेम की कथा कि 16.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार उपस्थिति दर्ज कराती दिख रही है। वहीं, ट्रेड पंडितों की मानें तो वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में तगड़ी उछाल देखने को मिल सकती है। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा हो रहा है।

समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में सुप्रिया पाठक, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तल्सानिया जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म को अपने कंटेंट और स्टारकास्ट की वजह से काफी पसंद किया जा रहा है।

कमाने के लिए है एक महीना का समय

बता दें, कार्तिक आर्यन- कियारा की ये फिल्म 50 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट के लिए 80-90 करोड़ का कलेक्शन करना होगा, जो कि फिलहाल मुश्किल नहीं दिखता। खास बात है कि फिल्म के पास कमाने के लिए लगभग एक महीना का लंबा समय है.. क्योंकि जुलाई में कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। देखा जाए तो अब सीधे करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ही इस फिल्म को टक्कर देगी, जो 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X