अपने ही बोल्ड सींस से घबरायी अमीषा पटेल

एक बार फिर से बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल सुर्खियों में है वजह है उनकी आने वाली शार्टकट रोमियों जिसमें वह एक वैंप के रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म के बारे में हैरतअंगेज बात सुनने में आयी है कि अमीषा ने खुद अपने बोल्ड सींस पर कैंची चलाने को बोल दिया था क्योंकि उन्हें अपने ही सींस हद से ज्यादा बोल्ड लगे। खबर है कि फिल्म में अमीषा ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं।

पहले तो फिल्म में वह इंटिमेट सींस के लिए तैयार नहीं थी लेकिन बाद में उन्हें डायरेक्टर ने मना लिया जिसके बाद उन्होंने ऐसे धांसू बोल्ड सींस दिये जिसे देखने के बाद खुद अमीषा ही चारों खाने चित्त हो गयी हैं, देखते हैं उनकी इस बोल्ड कोशिश का दर्शकों पर क्या असर होता है?

मालूम हो कि फिल्म शार्टकट रोमियो में अमीषा पटेल पहली बार आपके सामने खलनायिका के रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ हीरो नील नितिन मुकेश और पूजा गुप्ता हैं। फिल्म में अमीषा का काफी हॉट और कातिलाना अंदाज आपको देखने को मिलेगा।

इस रोल के बारे में अमीषा ने कहा कि इस रोल से मुझे लगता है कि मेरी इमेज लोगों की नजर में बदल जायेगी। फिल्म 'शॉर्टकट रोमियो' तमिल 'थिरूट्टू पयाले' की रीमेक हैं। जिसमें वह एक रईस बिजनेस मैन की बिगड़ैल बीवी का रोल निभा रही हैं। जो अपने पति की दौलत पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। वो शादी-शुदा होने के बावजूद गैर मर्द से रिश्ता रखती है, गैर मर्द वाला किरदार नील नितिन मुकेश निभा रहे हैं। अमीषा को अपने इस रोल से बहुत ज्यादा उम्मीद है, देखते हैं कि उनकी यह उम्मीद कितनी कारगर साबित होती है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X