शार्टकर्ट रोमियों में अमीषा करेंगी कत्ल पर कत्ल
अमीषा पटेल को फिल्मी दुनिया में आये दस साल से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन उनका करियर उस रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पाया जिस रफ्तार से उनका आगाज हुआ था। इसमें कोई शक नहीं कि अमीषा पटेल एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। फिल्म गदर उसका साक्षात उदाहरण है लेकिन तमाम टैलेंट होने के बावजूद अमीषा पटेल को आज एक हिट फिल्म का बेसब्री से इंतजार है जो कि उनके दम पर आगे बढ़े। इसलिए वह आये दिन नये प्रयोग कर रही हैं।
उनकी आने वाली फिल्म है शार्टकट रोमियो जिसमें अमीषा पटेल पहली बार आपके सामने खलनायिका के रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ हीरो नील नितिन मुकेश और पूजा गुप्ता हैं। फिल्म में अमीषा का काफी हॉट और कातिलाना अंदाज आपको देखने को मिलेगा।
इस रोल के बारे में अमीषा ने कहा कि इस रोल से मुझे लगता है कि मेरी इमेज लोगों की नजर में बदल जायेगी। फिल्म 'शॉर्टकट रोमियो' तमिल 'थिरूट्टू पयाले' की रीमेक हैं। जिसमें वह एक रईस बिजनेस मैन की बिगड़ैल बीवी का रोल निभा रही हैं। जो अपने पति की दौलत पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। वो शादी-शुदा होने के बावजूद गैर मर्द से रिश्ता रखती है, गैर मर्द वाला किरदार नील नितिन मुकेश निभा रहे हैं। अमीषा को अपने इस रोल से बहुत ज्यादा उम्मीद है, देखते हैं कि उनकी यह उम्मीद कितनी कारगर साबित होती है?
आईये आपको दिखाते हैं शार्टकट रोमियो की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











