ऑस्कर में धमाका करने वाली फिल्म 'पैरासाइट' भारत में डिजिटली होगी रिलीज- तारीख नोट कर लें
अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज पैरासाइट के भारत में एक्सक्लूसिव डिजिटल डेब्यू की घोषणा की है, जिसने ऑस्कर्स 2020 में अधिकांश पुरस्कार जीतकर इतिहास रचा था। बोंग जून हो द्वारा निर्देशित और लिखित यह ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फ़िल्म है। इसकी कहानी कोरिया में रहने वाले एक गरीब और एक उच्च वर्गीय परिवार की है। फिल्म में समाज व्यवस्था पर तंज कसा गया है।
प्राइम मेम्बर्स अब कोरियन भाषा में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ, फिल्म पैरासाइट का आनंद ले सकते हैं, 27 मार्च, 2020 से। इस फिल्म को अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुँचाने के लिये इसे केवल प्राइम वीडियो इंडिया पर हिन्दी डबिंग में भी उपलब्ध किया जाएगा।

पैरासाइट साल 2019 की सबसे उच्च रेटिंग वाली और समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्मों में से एक है। ऑस्कर 2020 में इस फिल्म को बेस्ट फिल्म, बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फ़िल्म, ओरिजिनल स्क्रीनप्ले और बेस्ट निर्देशन से नवाजा गया था। पैरासाइट किसी दक्षिण कोरियाई निर्देशक की पहली फिल्म है, जिसे बेस्ट पिक्चर का पुरस्कार मिला है और पहली, जिसमें मुख्य रूप से एशियाई कलाकार हैं। पैरासाइट भारत में प्राइम मेम्बर्स के लिये अपने थियेट्रिकल रिलीज 31 जनवरी, 2020 के कुछ महीने के भीतर ही उपलब्ध हो गई है।
'सत्यमेव जयते 2' के लिए सुपरहीरो Hulk बनेंगे जॉन अब्राहम, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर


Click it and Unblock the Notifications











