'सत्यमेव जयते 2' के लिए सुपरहीरो Hulk बनेंगे जॉन अब्राहम, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
जॉन अब्राहम की हिट फिल्म 'सत्यमेव जयते' की सीक्वल फिल्म सत्यमेव जयते 2 इसी साल अक्टूबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म के लिए जॉन अब्राहम ने तैयारी भी शुरु कर दी है। जॉन ने एवेंजर्स सुपरहीरो हल्क की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि मिलाप झावेरी ने यह बेंचमार्क सेट किया है। कोरोना की वजह से मिले इस ब्रेक में अपनी बॉडी पर काम करूंगा।
जॉन ने इस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- Benchmark set by @milapzaveri . Work cut out for me during this break.. जॉन की फोटोशॉप तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। पिछली फिल्मों में अपने एक्शन से जॉन दर्शकों को इंप्रैस कर चुके हैं। वहीं, सत्यमेव जयते 2 में एक्शन का डोज़ दुगुना होने वाला है।

भूषण कुमार के बैनर तले बन रही यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर निर्देशक मिलाप झावेरी काफी उत्साहित हैं। बता दें, सत्यमेव जयते का निर्देशन भी मिलाप ने ही किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
यहां जानें जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











