'सलमान सर ने दिया बर्थडे गिफ्ट.. अपनी फिल्म में डेब्यू सांग..'
[बॉलीवुड न्यूज] बतौर सिंगर सलमान खान की फिल्म 'हीरो' से डेब्यू करने वाले अमाल मलिक का कहना है कि 'ओ खुदा..' गाने के लिए सलमान खान ने ही उन्हें प्रोत्साहित किया था। अमाल मलिक ने कहा, सलमान खान ने मुझे मेरे जन्मदिन पर फोन किया और कहा कि मेरी तरफ से तुम्हें यह जन्मदिन का तोहफा है।
बता दें, हीरो का एल्बम रिलीज हो चुका है और अमाल मलिक के इस गाने को हर किसी से तारीफ मिल रही है। सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी पर फिल्माया यह गाना काफी इमोशनल है और इसे रोमियो- जूलियट स्टाइल में फिल्माया गया है। अमाल मलिक ने ही फिल्म हीरो का म्यूजिक दिया है।
बहरहाल, यहां जानिए सलमान खान के साथ अब तक कितने सितारों ने किया है डेब्यू-


Click it and Unblock the Notifications



