'सच का सामना' फेम राजीव खंडेलवाल बनें जासूस..

लंबे अरसे के बाद टीवी के चर्चित चेहरे रह चुके राजीव खंडेलवाल अपनी आने वाली फिल्म 'सम्राट एंड को.' चर्चा में है। राजश्री प्रोडक्शन की यह फिल्म जासूसी है जो कि राजश्री की भी नई इमेज को परिभाषित करने जा रही है।

फिल्म के पोस्टर लांच पर राजीव ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि उनकी फिल्म 'सम्राट एंड को.' को लोग जरूर पसंद करेंगे क्योंकि दर्शकों का एक वर्ग जरूर उनकी फिल्में पसंद करता है।

राजीव ने कहा, "मैं अपनी हर फिल्म के लिए तैयार हूं। मैं जानता हूं कि मेरी फिल्मों ने कमाई की है। 'आमिर', 'शैतान' और 'टेबल नंबर 21' सभी ने पैसे कमाए। मैं जानता हूं कि यहां मेरी फिल्मों के लिए दर्शक हैं और अगर आपको 'सम्राट एंड को.' का ट्रेलर पसंद आया तो मैं शर्त लगाता हूं कि फिल्म इससे भी बेहतर है।"

Did You Know: राजीव खंडेलवाल की पहली फिल्म 'आमिर' थी

मालूम हो कि 'सम्राट एंड को.' का निर्माण सूरज बड़जात्या की चचेरी बहन कविता ने किया है और निर्देशन कौशिश घटक ने।राजीव को फिल्म के अच्छा कारोबार करने और दर्शकों द्वारा सराहे जाने की उम्मीद है।

तो क्या बदल रहा है बड़जात्या फिल्मी परिवार?

राजीव ने कहा, "फिल्म धूम मचाएगी और मुझे इसे दर्शकों द्वारा पसंद किए जाने की उम्मीद है।" फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज हो सकती है।

Did You Know: राजीव खंडेलवाल ने 'आमिर' फिल्म से बड़े पर्दे पर कदम रखा। उन्हें लोग 'सच का सामना' शो के टीवी होस्ट के रूप में पहचानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X