VIDEO: सोनाक्षी सिन्हा का HOT आइटम नंबर..क्या करीना को देंगी टक्कर!
[म्यूजिक] अभिषेक बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म 'ऑल इज वेल' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों को काफी पसंद भी आया। एक बार फिर जूनियर बच्चन हमें दिल खोलकर हंसाने के लिए आ रहे हैं। फिल्म में अभिषेक के अपोजिट असिन दिखेंगी।
लेकिन आपको बता दें, फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का एक आइटम नंबर भी है। जिसकी एक छोटी सी झलक रिलीज की गई है। कोई शक नहीं कि सोनाक्षी काफी हॉट एंड बोल्ड लग रही हैं। साथ ही सोनाक्षी के लटके- झटके तो हम पहले भी कई गानों में देख चुके हैं। लिहाजा, हमें पूरी उम्मीद है कि सोनाक्षी इस गाने में धमाल मचाने वाली हैं।
कुछ ही दिनों पहले करीना कपूर का आइटम नंबर 'मेरा नाम मैरी' भी रिलीज किया गया था। जिसके लिए करीना की काफी तारीफ की गई। गाने में करीना बेहद सेक्सी नजर आ रही हैं। तो फिर क्या हम मान लें, कि जल्द ही हमें करीना और सोनाक्षी के आइटम नंबर की टक्कर देखने को मिलेगी। कौन ज्यादा बेहतर?


Click it and Unblock the Notifications













