मेरे और सलमान के बीच कोई पंगा नहीं: सोनाक्षी सिन्हा
मालूम हो कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा से इन दिनों काफी नाराज चल रहे हैं क्योंकि सोनाक्षी ने उनके साथ फिल्म किक में काम करने से मना कर दिया था।
इससे पहले भी सोनाक्षी ने कहा था कि अगर मीडिया को ऐसा लगता है कि सलमान उनसे नाराज हैं तो ये बात उन्हें जाकर सलमान खान से पूछनी चाहिए ना कि सोनाक्षी सिन्हा से।सोनाक्षी ने यह भी कहा था कि अरबाज ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया था लेकिन डेट्स की वजह से वो नहीं कर पाईं। इसमें नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है।
सोनाक्षी ने 'कैट' को रणबीर के बेडरूम में देखा...
मालूम हो कि अब फिल्म किक की हिरोईन जैकलीन फर्नाडिज हैं। फिल्म के निर्देशक साजिद नाडियावाला हैं। फिल्म के निर्माता सलमान खान ही हैं। फिल्म ईद पर रिलीज होगी।
वैसे सोनाक्षी ने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस जरूर है कि वह किक नहीं कर पायीं लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि वह आगे जरूर सलमान संग काम करेंगी। सोनाक्षी ने कहा कि सलमान हमेशा से मेरे आदर्श रहे हैं और हमेशा ही रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












