सोनाक्षी ने 'कैट' को रणबीर के बेडरूम में देखा...

हैं ना..हैरान कर देने वाली बात.. लेकिन यह बात कही है मैडम शॉटगन सोनाक्षी सिन्हा ने.. वो भी खुलेआम करण जौहर के टॉक शो.. कॉफी विद करण में जहां सोनाक्षी, शाहिद कपूर के साथ मेहमान बनकर आयी थीं। लोगों के रिश्तों की जमकर धज्जियां उड़ाने वाली सोनाक्षी बातें करते-करते अचानक से बोल पड़ीं की एक दिन उन्होंने रणबीर कपूर के बेडरूम में कैट को देखा, जिसे सुनकर शाहिद मियां जोर से हंस पड़े।

अब सोनाक्षी ने कैट(cat) की बात कही थी लेकिन उनका इशारा कैटरीना कैफ की ओर था( लोग कैटरीना कैफ को कैट भी कहते हैं) और इस तरह वह रणबीर कपूर की टांग खिचांई कर रही थीं। खैर सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी बात क्लीयर भी कर दी कि हां उन्होंने cat को देखा था.. लेकिन आप लोगों ने क्या सोचा और समझा? जिस पर करण जौहर भी मुस्कुराये बिना रह नहीं पाये।

लोगों की खिंचाई करने वाली सोनाक्षी की बोलती उस समय बंद हो गयी जिस समय उनके और शाहिद की नजदीकियों के बारे में पूछा गया। शाहिद और सोनाक्षी दोनों ही अपनी दोस्ती पर कन्नी काटते दिखे। भले ही दोनों ने अपने रिश्तों पर खुलकर कुछ ना कहा हो लेकिन दोनों ने जमकर शो में धमाल मचाया। इसलिए देखना ना भूले रविवार को कॉफि विद कऱण सोनाक्षी-शाहिद के साथ।

वैसे आपको बता दें कि इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा फैली हुई है कि सोनाक्षी और शाहिद काफी नजदीक आ गये हैं। अब यह नजदीकियां किस हद तक हैं इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है। इससे पहले सोनाक्षी का नाम रणवीर सिंह और करीना कपूर के एक्सप्रेमी शाहिद का नाम हुमा कुरैशी से जुड़ चुका है।

करीना ने कैटरीना को बुलाया भाभी कहा साथ में सो भी सकती हूं

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X