अरे मैनें तो कैट को मजाक में भाभी कहा था: करीना कपूर
वहीं 'बिग स्टार एंटरटेंमेंट अवार्ड्स' के रेड कार्पेट पर उन्होंने सारे ग़ॉसिपों को ठंडा कर दिया, करीना ने कहा कि कॉफी विद करन' मनोरंजक शो है और इसका मतलब यही होना चाहिए, हंसी-मजाक। कैटरीना के बारे में मेरी टिप्पणी को संजीदगी से नहीं लिया जाना चाहिए। अरे मैनें तो कैट को मजाक में भाभी कहा था, वैसे भी मैं रणबीर की बड़ी बहन हूं और उसके नाते मैं उन्हें जो चाहे, कह सकती हूं।"
गौरतलब है कि 'कॉफी विद करन' में करीना ने चैट शो में कैटरीना को अपनी भाभी बताया था। और यह भी कहा था कि अपने चचेरे भाई रणबीर कपूर की शादी में वह कैटरीना के सफल गीतों पर नाचेंगी।
जिस पर कैटरीना कैफ ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि करीना शायद शो में मजाक कर रही थीं, इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। तो वहीं सुनने में यह भी आया था कि करीना की इस टिप्पणी पर रणबीर कपूर के डैडी ऋषि कपूर, करीना से नाराज हो गये थे।


Click it and Unblock the Notifications
