करीना ने कैटरीना को बुलाया भाभी कहा साथ में सो भी सकती हूं

हेडलाइन पढ़कर आपका दिमाग जरूर घूम गया होगा लेकिन क्या करें.. आपकी चहेती करीना कपूर के मुंह से यही शब्द फूटे हैं। मैडम करीना, शादी के बाद कुछ ज्यादा ही बिंदास हो गयी हैं, जिसकी बानगी दिखेगी आपको करण जौहर के शो काफी विद करण में जहां करीना.. अपने भाई रणबीर कपूर के साथ शिरकत करेंगी।

करण के बेबाक सवालों का बेबाकी से जवाब देने वाली करीना शो के दौरान रणबीर कपूर के सामने ही अपनी प्रतिद्वंदी अभिनेत्री कैटरीना कैफ को भाभी बुलाकर संबोधित करेंगी और कहेंगी।

करण, शो में करीना से सवाल पूछेंगे कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह किसके साथ समलैंगिक संबंध बनाने की कोशिश करेंगी तो इस पर करीना बिना झिझके...अफकोर्स अपनी भाभी कैटरीना कैफ के साथ। जिसकेबाद रणबीर कपूर का चेहरा देखने लायक होगा।

करीना,शो के दौरान यह भी बतायेंगी कि वह अपने छोटे भाई रणबीर कपूर की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रही है ताकी वह लहंगा-चोली पहनकर रणबीर की शादी में शीला की जवानी और चिकनी चमेली.. जैसे कैट केे हिट गानों पर डांस कर सकें।

मालूम हो कि इन दिनों बॉलीवुड में यह खबर जोरों से फैली हुई है कि करीना के छोटे भाई रणबीर कपूर और सेक्सी कैटरीना कैफ के बीच में चक्कर चल रहा है। दोनों शादी करने वाले हैं। पहले नीतू कपूर और अब करीना की बातों से एहसास होता है कि लोग गलत नहीं हैं क्योंकि जिस समय करीना अपनी बातें कह रही थीं उस समय रणबीर कपूर केवल उनकी बातों पर मुस्कुरा रहे थे जो कि इस बात का इशारा करते हैं कि उनकी बहन की बातों में सच्चाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X