डिंपल गर्ल प्रीति को भी भायी 'हाईवे' की वीरा
आपको बता दें कि आलिया ने वर्ष 1999 में 'संघर्ष' फिल्म में प्रीति के बचपन की भूमिका निभाई थी। प्रीति ने ट्विटर पर लिखा, "मुझे 'संघर्ष' के सेट पर मेरी भूमिका निभाने वाली छोटी प्यारी सी आलिया याद है। वह अब तक की सबसे बड़ी अभिनेत्री बनेंगी।"
'हाईवे' के बारे में अभिनेत्री ने कहा, "रणदीप हुड्डा और आलिया भट्ट के बेहतरीन अभिनय के लिए 'हाईवे' जरूर देखें। जाहिर तौर से इम्तियाज की सर्वश्रेष्ठ और सच्ची फिल्म है। इसे देखना मत भूलिए।"
गौरतलब है कि आलिया को इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। फिल्म में आलिया के कोस्टार रणदीप हुड्डा है। फिल्म में आलिया ने वीरा का किरदार निभाया है। फिल्म में आलिया ने दो गाने भी गाये हैं। समीक्षकों ने भी आलिया को सौ में नंबे नंबर दिया है।
Read: Exclusive: 'हाईवे' की आलिया को देखकर पागलाए लोग कहा आईलवयू


Click it and Unblock the Notifications












