Exclusive: 'हाईवे' की आलिया को देखकर पागलाए लोग कहा आईलवयू
शुक्रवार को इम्तियाज अली की मोस्ट अवेटड फिल्म 'हाईवे' ने पर्दे पर दस्तक दी है। फिल्म की चारों तरफ तारीफ हो रही है लेकिन फिल्म से ज्यादा लोग आलिया भट्ट के मुरीद हो गये हैं। फिल्म देखकर कुछ लोगों से वनइंडिया ने खास बातचीत की, जिसमें पता चला कि लोग 'हाईवे' में आलिया को देखकर काफी प्रभावित हुए हैं।
मुंबई के एक एमबीए कॉलेज के छात्र दिलीप अवस्थी ने वनइंडिया से बात करते हुए कहा कि बेमिसाल फिल्म है 'हाईवे'। इम्तियाज की फिल्म हमेशा एक नया ट्रीटमेंट होती है जो कि फिल्म 'हाईवे' में भी है। कहना गलत ना होगा कि वाकई में फिल्म बहुत अच्छी है। लेकिन फिल्म का सारा क्रेडिट जाता है आलिया भट्ट को।
जिन्होंने बेहतरीन और नॉन ग्लैमरस किरदार निभाकर साबित कर दिया कि वाकई अभिनय की समझ उनके खून में हैं। मैं तो आलिया को देखकर पागल हो गया हूं। आई लव हर.. अई लव हर एक्टिंग, सांग, ऐवरी थींग। बस मैं तो अब उनकी तीसरी फिल्म 'टू स्टेटस' का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। आलिया आई लव यू।
आलिया को बिकनी और इंटिमेट सींस से दिक्कत नहीं
कुछ ऐसी ही प्रतिक्रियाएं दिल्ली के छात्र रोशन सिन्हा ने भी दी है उन्हें भी फिल्म में आलिया काफी इंप्रेसिव लगीं, उन्होंने कहा कि आलिया का भविष्य काफी उज्जवल है। फिल्म तो हिट है ही, आलिया भी सुपरहिट है।
गौरतलब है कि समीक्षकों, फिल्मी हस्तियों सभी ने हाईवे के लिए आलिया भट्ट की तारीफ की है।गौरतलब है कि 21 फरवरी को रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म 'हाईवे' के निर्देशक इम्तियाज अली हैं। फिल्म में आलिया के कोस्टार रणदीप हुड्डा है। फिल्म में आलिया ने वीरा का किरदार निभाया है।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











