सीमा रक्षक बाबा हरभजन सिंह पर बनेगी धमाकेदार फिल्म! आलिया भट्ट लीड रोल में आएंगी नजर?
आलिया भट्ट एक शानदार अभिनेत्री हैं और इस समय कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जोकि आलिया भट्ट फैंस के लिए बेहतरीन है। खबरों की मानें तो ऑस्कर विजेता रेसुल पोकुट्टी एक फिल्म बनाने जा रहे हैं और इस फिल्म से वो एक प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू करने वाले हैं। खबर है कि वो कोरोना वायरस और भारत-चीन के बीच चल रहे तनाव को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहा है।
हाल ही में खबर आई थी कि.. इस फिल्म में लीड रोल के तौर पर आलिया भट्ट को साइन किया जा सकता है। खबरें यहां तक है कि रेसुल ऐसी किसी फिल्म से अपने प्रोड्यूसर करियर की शुरुआत करना चाह रहे थे जिसकी कहानी भारतीय सेना के जवान रहे बाबा हरभजन सिंह की जिंदगी पर हो और उन्ही के आसपास की घटनाओं से प्रेरित हो। इस फिल्म के लिए लीड और बाकी कास्ट की बात की जाए तो किसी तरह से कोई भी स्टार फाइनल नहीं किया गया है।
शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा? पंजाब, कनाडा और कॉमेडी!


Click it and Unblock the Notifications