सुपर है वरुण-आलिया की जोड़ी

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले और नये नये बॉलीवुड सेलिब्रिटी बनने वाले वरुण धवन और आलिया भट्ट एक दूसरे के साथ अपनी जिंदगी गुज़ारने के सपने संजो रहे हैं। खबर है कि वरुण और आलिया भट्ट इस वैलेंटाइन वीक में अक्सर एक दूसरे के साथ वक्त गुज़ारते नज़र आ रहे हैं। फिल्म में दोनों की जोडी़ तो हिट थी ही लेकिन असल जि़दगी में भी दोनों की जोड़ी लोगों को पसंद आ रही है। जिसे भी देखो वो यही कह रहा है कि वरुण धवन और आलिया भट्ट एक दूसरे के साथ बहुत ही अच्छे दिख रहे हैं और इनकी जोड़ी भी बहुत बेहतरीन है।

2012 में रिलीज हुई करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में पहली बार वरुण धवन और आलिया भट्ट नज़र आए। इनके साथ सिद्धार्थ भी मुख्य भूमिका में थे लेकिन जोड़ी तो आलिया और वरुण धवन की सबको जमी। दोनों के बीच फिल्म में कई सारे रोमांटिक सीन्स भी फिल्माए गये थे हो सकता है कि इन रोमांटिक सीन्स को शूट करते समय ही आलिया और वरुण के दिल में गिटार बजने शुरु हो गये हों। वैसे भी स्टूडेंट ऑफ द ईयर की शूटिंग के समय वहां पर अक्सर शाहरुख खान भी जाते रहते थे और वो दोनों एक्टरों को रोमांटिक सीन्स करने की ट्रेनिंग भी देते थे। जहां शाहरुख खान हों वहां प्यार की हवा तो चलनी थी। तो वरुण और आलिया आ गये इस तूफान के घेरे में।

रानी 'चोपड़ा' बन गयीं हैं तो स्वीकार करें।

ज्ञात हो कि आलिया भट्ट फेमस डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी और पूजा भट्ट की बहन हैं और वरुण धवन डायरेक्टर डेविड धवन के सुपुत्र हैं। तो अगर ये जोड़ी बन गयी तो बॉलीवुड में एक नया दौर शुरु होगा। जहां एक ओर महेश भट्ट रोमांटिक थ्रिलर और एरोटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं वहीं डेविड धवन अपनी बेहतरीन कॉमेडी के लिए। दोनो के बच्चों के रिश्ते के साथ ही दोनों की फिल्में भी अगर मिल जाएं तो सोचिये फिर बनेगी कॉमेडी थ्रिलर और एरोटिक कॉमेडी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X