'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' सेक्सी ही नहीं..गाती भी है...

एक बार फिर से आपको सेक्सी आलिया की खूबसूरत आवाज सुनने को मिलेगी। जी हां साथियों, आपकी चहेती अदाकारा आलिया भट्ट ने अपनी आवाज का प्रयोग एक नए गाने 'समझावन अनप्लग्ड' के लिए किया है जो कि उनकी आने वाली फिल्म 'हम्टी शर्मा की दुल्हनिया' से है।

जिसके बोल हैं 'समझावन अनप्लग्ड' जो कि अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल द्वारा गाए गीत 'समझावन' की मधुर व्याख्या है। यह गीत आलिया और वरूण पर फिल्माया जायेगा।

'हम्टी शर्मा की दुल्हनिया' बनाने वाले करण जौहर ने आलिया पर 'समझावन अनप्लग्ड' से अपने गायन को आगे ले जाने का जोर दिया। शुक्रवार को इस गीत की वीडियो रिलीज होने के बाद अब बुधवार को कुछ चुनिंदा ऑनलाइन पोर्टल पर यह गीत रिलीज होने के लिए तैयार है। आलिया बुधवार को चुनिंदा दर्शकों और मीडिया के समक्ष भी एक विशेष लाइव मंच प्रस्तुति देंगी।|

आपको जानकर हैरत होगी कि करण जौहर प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुलहनिया' के ट्रेलर को अब तक इंटरनेट पर 30 लाख लोगों ने देख लिया है। फिल्म का ट्रेलर 25 मई को रिलीज किया गया था।

मालूम हो कि फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुलहनिया' में वरूण धवन, आलिया भट्ट और टीवी के चर्चित कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला लीड रोल में हैं। फिल्म में वरूण धवन एक सीधे-सादे क्रिकेट प्रेमी 'हम्प्टी शर्मा' बने हैं जिनकी दुल्हनिया बनीं हैं काव्या प्रताप सिंह यानी की आलिया भट्ट।

फिल्म में वो सारे फ्लेवर नजर आ रहे हैं जो कि आजकल एक सफल फिल्म केलिए चाहिए होते हैं। शशांक खेतान निर्देशित 'हम्टी शर्मा..' 11 जुलाई को रिलीज होगी।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/hWMWEhOjmFs?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

You'll need Skype CreditFree via Skype

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X