टाइम सर्वे में अमिताभ फिर बने नंबर वन लेकिन साथ में आ गयी आलिया
कोई अगर अपनी बढ़ती उम्र का हवाला देकर यह कहता है कि वो अब काम करने के लायक नहीं रहा तो उसे अमिताभ बच्चन से सीखना चाहिए जो कि 72 साल की उम्र में भी लोगों के दिलों के चहेते बने हुए हैं वजह है इस उम्र में भी उनका हिट और फिट होना।
इसलिए ही टाइम सेलेब वेबसाईट सर्वे में अमिताभ को नंबर वन की पोजिशन मिली है। अमिताभ के साथ इस बार नंबर वन की पोजिशन शेयर की है अभिनेत्री आलिया भट्ट ने। अमिताभ पिछले साल भी इस सर्वे में नंबर वन के पायदान पर है।
अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आलिया जो कि अभी मात्र 19 साल की है उनके साथ अमिताभ का नंबर वन की पोजिशन शेयर करना ही उनके सेहतमंद होने की कहानी को बयां करता है।
यह सर्वे सितारों की लोकप्रियता और फिल्मों के आधार पर किया गया था जिसमें अमिताभ 42 नंबर के साथ नंबर 1 की पोजिशन मिली है, अर्जुन कपूर 39.5 अंक के साथ नंबर 2 पर, सलमान खान नंबर 3 पर है उन्हें 39 अंक, शाहरूख खान नंबर चार पर 34 अंक के साथ और रणबीर कपूर को नंबर पांच की पोजिशन हासिल हुई है जिन्हें 30 नंबर मिले हैं।
अभिनेत्रियों की बात करें तो इस सर्वे में नंबर 1 पर आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण नंबर 2 पर, कैटरीना कैफ नंबर 3 पर, नरगिस फाखरी नंबर 4 पर और करीना कपूर नंबर पांच पर हैं।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications











