आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने लिया मां काली का आशीर्वाद, 'ब्रह्मास्त्र' से शेयर की स्पेशल फोटो

एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर ख़ासा चर्चा में हैं। हाल में रिलीज़ हुए फ़िल्म के टीज़र ने खूब हंगामा मचा दिया था। जिसके बाद अक्षय कुमार से लेकर प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख़ खान आलिया भट्ट की तारीफ़ करने से ख़ुद को रोक नहीं पाए। खैर आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी के अलावा ब्रह्मास्त्र फ़िल्म भी क़तार में हैं। जिसे लेकर आलिया ने लेटेस्ट पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Recommended Video

Ranbir और Alia starrer Brahmastra की रिलीज डेट जल्द पता चलेगी, सेट से viral हुईं photos |FilmiBeat

आलिया भट्ट ने ब्रह्मास्त्र से फैंस को ये झलक दिखाई है। आलिया ने दो फ़ोटो भी इस फ़िल्म से शेयर की। ख़ास बात ये है कि उनके साथ बॉयफ़्रेंड रणबीर कपूर भी नज़र आ रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर के अलावा ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी भी नज़र आ रहे हैं।

आलिया ने लिखा, खुशनसीब हूँ कि इस जर्नी में मैं भी शामिल हो पाईं। ये दोनों ही बहुत ही मैजिकल बॉयज है। इसके साथ ही फ़ायर और दिल वाले ईमोजी आलिया भट्ट ने शेयर किए। तस्वीर में तीनों के हाथ में कुछ पेपर नज़र आ रहे हैं तो पीछे माँ काली की बड़ी सी प्रतिमा भी दिख रही हैं। तीनों ने मां काली का आशीर्वाद भी लिया।

ब्रह्मास्त्र फ़िल्म

ब्रह्मास्त्र फ़िल्म

आलिया भट्ट की इस पोस्ट के सामने आने के बाद ब्रह्मास्त्र फ़िल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है। दरअसल हाल में ही ब्रह्मास्त्र के आख़िरी शेड्यूल की शूटिंग को पूरा किया गया था। फ़िल्म में आलिया व रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रय भी नज़र आएँगे। फ़िल्म कोरोनावायरस के चलते देरी का सामना कर रही है।

आरआरआर

आरआरआर

आलिया भट्ट की अपकमिंग फ़िल्मों की लिस्ट में आरआरआर फ़िल्म भी शामिल है जो कि इसी साल दशहरा के मौक़े पर रिलीज़ हो रही है। एसएस राजामौली की फ़िल्म आरआरआर में अजय देवगन और राम चरण व जूनियर एनटीआर भी हैं।

गंगूबाई काठियावाड़ी

गंगूबाई काठियावाड़ी

इस फ़िल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्टर किया है जो कि वैश्यालय चलाने वाली गंगूबाई की कहानी पर आधारित है। हाल में ही फ़िल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ जिसमें आलिया का दमदार अवतार देखने को मिला। फ़िल्म में अजय देवगन भी कैमियो में नज़र आएँगे।

डार्लिंग

डार्लिंग

हाल में ही शाहरुख़ खान की रेड चिलीज और आलिया भट्ट के अपने प्रोडक्शन हाउस एटरनल ने मिलकर फ़िल्म डार्लिंग का ऐलान किया। पहली बार आलिया फ़िल्म को प्रोड्यूस करने जा रही हैं।

ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने लगवाई कोरोनावायरस वैक्सीन, शेयर की फ़ोटो और अनुभव

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X