ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने लगवाई कोरोनावायरस वैक्सीन, शेयर की फ़ोटो और अनुभव
एक्टर ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने कोरोना वायरस वैक्सीन लगवाई है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।इससे पहले अभिनेता कमल हासन ने भी कोरोनावायरस वैक्सीन लगवाई थी। अब राकेश रोशन ने लोगों को प्रेरित किया और इस अनुभव को फैंस के साथ साझा किया।इस अनुभव के बारे में वह कहते हैं, मैंने कोरोनावायरस वैक्सीन की पहली डोज़ कोविशील्ड ली है।
कहो न प्यार है डायरेक्टर राकेश रोशन के परिवार में उनकी पत्नी पिंकी को कुछ समय पहले कोरोनावायरस हुआ था। अक्टूबर में पिंकी रोशन का टेस्ट पॉज़िटिव आया था। लेकिन वह इसे मात देते हुए जल्दी ही ठीक हो गई थी।

बात करें ऋतिक रोशन के पिता के वर्कफ्रंट की तो वह कृष 4 को लेकर एक बार फिर छाप हुए हैं। अब तक कृष फ़्रेंचाइज़ी की सभी फ़िल्में हिट हुई हैं। एक बार फिर वह कृष्णा में अपने बेटे के साथ इस फ़िल्म को बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं।
वहीं ऋतिक रोशन जल्द ही ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। इसके अलावा उनकी फ़िल्म फाइटर का हाल में ही ऐलान हुआ। पहली बार वह दीपिका पादुकोण के साथ इस फ़िल्म में नज़र आने वाले हैं। ये फ़िल्म 2022 सितंबर में रिलीज़ होगी। जिसे वॉर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ही बना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











