आलिया भट्ट की बिकिनी फोटो पर फिदा हुईं जैकलीन फर्नांडिस, नो-मेकअप लुक को देख कर डाला ये कमेंट

By Filmibeat Desk

गंगूबाई काठियावाड़ी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट बिकिनी फोटो शेयर की है। आलिया भट्ट की इस नो-मेकअप सेल्फी पर फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स आया। आलिया अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ऐसी अनदेखी तस्वीरों को शेयर करती हैं। लगातार अपने हॉट लुक की वजह से इंटरनेट पर वह छाई रहती हैं।

आलिया भट्ट ने लेटेस्ट फोटो सोमवार को शेयर की। जिसमें वह बीच किनारे वेकेशन का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में वह ब्लू बिकिनी में नजर आ रही हैं। सिर पर हेट लगाए कूल लुक काफी शानदार है। इस तस्वीर को देख फैंस ने तो तारीफ की ही साथ ही सेलेब्स का रिएक्शन भी सामने आया।

Alia Bhatt

आलिया भट्ट ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मुस्कान, सपना और चमक। तस्वीर को मनीष मल्होत्रा ने शानदार बताया तो जैकलीन फर्नांडिस तो आलिया के नो मेकअप लुक पर फिदा हो गईं और दिल का इमोज शेयर किया। उनके अलावा मौनी रॉय ने भी रिएक्ट किया।

मौनी रॉय और आलिया भट्ट ने साथ में ब्रह्मास्त्र फिल्म में काम किया है। ब्रह्मास्त्र फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है कोरोना व फिल्म के अन्य कारणों की वजह से अभी तक फिल्म पूरी नहीं हो पाई है। फैंस को आलिया भट्ट की बह्मास्त्र के लिए थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा।

राज कुंद्रा केस: गहना वशिष्ठ से होगी पूछताछ, बोलीं- पुलिस को बताऊंगी पोर्न बनाने वालों के नाम

हाल में ही ब्रह्मास्त्र फिल्म के चलते करण जौहर से लेकर आलिया भट्ट का जमकर सोशल मीडिया पर मजाक उड़ा। दरअसल ब्रह्मास्त्र फिल्म के अनाउंस हुए सात साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक फिल्म बन नहीं पाई है। ऐसे में फैंस ने इसे लेकर रणबीर और आलिया पर तंज कसा।

जलपरी बनीं जब आलिया भट्ट

जलपरी बनीं जब आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने जब इस बिकिनी फोटो को शेयर किया था तो फैंस ने उन्हें जलपरी कहकर बुलाया था। वह पानी में यूं कोते लगाती नजर आई थीं।

फोटोशूट के लिए जब आलिया भट्ट हुईं बोल्ड

फोटोशूट के लिए जब आलिया भट्ट हुईं बोल्ड

ये तस्वीर आलिया भट्ट की काफी पुरानी है। इंडस्ट्री में कदम रखने के कुछ समय बाद आलिया भट्ट ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। तब वह कवर पेज पर बोल्ड पोज देती नजर आई थीं।

आलिया भट्ट बिकिनी लवर

आलिया भट्ट बिकिनी लवर

आलिया भट्ट पर्सनल और प्रोफेशल दोनों लाइफ में काफी परफेक्ट हैं। वह फिल्मों के अलावा समय निकाल कर अक्सर वेकेशन पर दोस्तों संग एन्जॉय करती भी नजर आती हैं। बिकिनी में भी खूब आलिया भट्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगी।

आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड

आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड

आलिया भट्ट के साथ इस तस्वीर में उनकी बेस्टी अकांक्षा हैं। अक्सर फैमिली फंक्शन तो कभी वेकेशन पर आलिया व अकांक्षा साथ में स्पॉट होती हैं। दोनों एक दूसरे के साथ कई बार फंक्शन्स व पार्टी एन्जॉय करती नजर आ चुकी हैं।

आलिया भट्ट वर्कफ्रंट

आलिया भट्ट वर्कफ्रंट

आलिया भट्ट के काम की बात करें तो वह गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र, आरआरआर से लेकर तमाम बड़े प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। इसके अलावा करण जौहर की हालिया अनाउंस फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म में वह रणवीर सिंह के अपोस्ट नजर आएंगी।

रणवीर के साथ दूसरी बार बनी आलिया की जोड़ी

रणवीर के साथ दूसरी बार बनी आलिया की जोड़ी

आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से पहले गली बॉय में नजर आ चुकी हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था और फिल्म हिट साबित हुई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X