राज कुंद्रा केस: गहना वशिष्ठ से होगी पूछताछ, बोलीं- पुलिस को बताऊंगी पोर्न बनाने वालों के नाम

पॉर्न मामले में राज कुंद्रा फिलहाल पुलिस हिरासत में 27 जुलाई तक हैं। वहीं अब तक राज कुंद्रा केस में उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ हो चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में क्राइम ब्रांच ने गंदी बात एक्ट्रेस व मॉडल गहना वशिष्ठ को तलब किया है। गहना वशिष्ठ के अलावा तीन अन्य लोगों को भी पुलिस ने पॉर्न फिल्म रैकेट की जांच के लिए तलब किया।

एएनआई के मुताबिक, गहना वशिष्ठ ने इस बारे में कहा कि वह अभी मुंबई में नहीं है और इसीलिए पूछताछ के लिए रविवार को नहीं पहुंच पाएँगी। इसके अलावा गहना वशिष्ठ ने पुलिस की जांच में पूरा सहयोग करने का वादा भी किया।

Raj Kundra

इतना ही नहीं गहना वशिष्ठ ने ये भी कहा कि वह पुलिस को उन लड़कियों और शख्स के नाम बताने को तैयार है जो पॉर्न इंडस्ट्री से जुड़े हैं। वह कुछ चौंकाने वाले खुलासे कर लोगों का पर्दाफाश करेंगी। बता दें कुछ समय पहले गहना वशिष्ठ को भी पॉर्न वीडियो बनाने के केस में गिरफ्तार किया गया था।

6 महीने पहले गहना वशिष्ठ पर 87 पॉर्न वीडियो बनाने के आरोप लगे थे। वह भी इसी केस में जेल जा चुकी हैं। इस मामले में गहना वशिष्ठ को करीब 5 महीने तक जेल में रहना पड़ा था। गहना वशिष्ठ पर आरोप लगा था कि वह इंडस्ट्री में संघर्ष कर रही मॉडल व एक्ट्रेसेज को काम का लालच देकर पॉर्न इंडस्ट्री में काम करवाती थीं।

राज कुंद्रा का दिया गहना वशिष्ठ ने साथ

राज कुंद्रा का दिया गहना वशिष्ठ ने साथ

बता दें शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के केस में लगातार गहना वशिष्ठ के बयान सामने आए हैं। उन्होंने राज कुंद्रा के समर्थन में कई बयान भी दिए। वहीं शिल्पा शेट्टी को भी समर्थन दिया। दूसरी ओर गहना वशिष्ठ ने पूनम पांडे व शर्लिन जैसी मॉडल पर तंज कसने में भी कमी नहीं छोड़ी है।

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को कास्ट करने वाले थे राज कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को कास्ट करने वाले थे राज कुंद्रा

इससे पहले राज कुंद्रा पॉर्न फिल्म बनाने के मामले में गहना वशिष्ठ ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि वह एक नए ऐप के लिए शमिता शेट्टी को भी कास्ट करने वाले थे। इसके लिए सामान्य फिल्मों की तरह एक फिल्म बनाई जानी थी जिसमें वह डायरेक्टर होती। वहीं गहना ने ये भी कहा कि उनकी शमिता शेट्टी से कभी मुलाकात नहीं हुई।

पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा झूठीं

पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा झूठीं

गहना वशिष्ठ ने राज कुंद्रा के सपोर्ट में कहा था कि वेब सीरीज की तरह वह भी बोल्ड कंटेंट बनाते हैं ये कंटेंट पॉर्न नहीं होता। पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा झूठ बोल रही हैं।

राज कुंद्रा मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे

राज कुंद्रा मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे

पॉर्न फिल्म बनाने के आरोप झेल रहे राज कुंद्रा का वैसे तो विवादों से पुराना नाता है। लेकिन उनपर पॉर्न फिल्म बनाने व पेड ऐप पर प्रसारण करने के ताजा आरोप लगे हैं। इसी के चलते वह 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भी है। उनके ऑफिस से लेकर उनके घर पर पुलिस ने छापे मारे और पूछताछ की।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की पुलिस के सामने हुई बहस

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की पुलिस के सामने हुई बहस

मीडिया रिपोर्ट्स में जारी अफवाहों की मानें तो पिछले हफ्ते क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के घर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने राज कुंद्रा को शिल्पा शेट्टी के सामने बैठाकर पूछताछ की। दोनों की 4-5 बार बहस भी हुई। शिल्पा शेट्टी पूछताछ के दौरान रोने भी लगी थीं।

कैसे हुआ राज कुंद्रा के नाम का खुलासा

कैसे हुआ राज कुंद्रा के नाम का खुलासा

इसी साल फरवरी में मुंबई पुलिस ने गहना वशिष्ठ समेत करीब 11 लोगों को पॉर्न फिल्म रैकेट केस में गिरफ्तार किया। फरवरी से पुलिस इस केस में लगी है। इसी जांच में राज कुंद्रा का नाम भी सामने आया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X