जून के आखिरी में शुरु होगी गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग? आलिया भट्ट के फैंस के लिए बड़ी खबर
जब से लॉकडाउन की शुरुआत हुई है आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के साथ साथ कई फिल्मों की शूटिंग रुकी हुई है और कई फिल्मों के सेट तक तोड़ दिए गए हैं। लेकिन कुछ समय पहले खबर आई थी कि फिल्म की शूटिंग काफी जल्दी शुरु हो सकती है। अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आलिया भट्ट की इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत फिर से जून के अंत तक हो सकती है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान तो नहीं आया है लेकिन फिल्म को लेकर चर्चे हैं।
इस फिल्म को दमदार निर्देशक संजय लीला भंसाली निर्देशित कर रहे हैं और एक के बाद एक धमाकेदार फिल्मों के बाद वो आलिया भट्ट के साथ ये फिल्म बनाने जा रहे हैं। गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग बड़े जोर शोर से शुरु की गई थी। आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म 11 सितंबर 2020 में रिलीज होने वाली थी।
सोनू सूद का मैनेजर बन मजदूरों से की जा रही है ठगी- स्क्रीन शॉट्स साझा कर अभिनेता ने दी चेतावनी


Click it and Unblock the Notifications