आरआरआर के सेट पर पहुंची आलिया भट्ट, राजामौली के साथ वायरल हुई शानदार तस्वीर
काफी समय से एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को लेकर चर्चा है और इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं। ये पहली बार होगा जब आलिया भट्ट किसी साउथ की फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं। इस समय आलिया भट्ट को लेकर खबर आ रही है कि वो फिल्म के लिए हैदराबाद पहुंची हैं। उन्होने हाल ही में एक सेल्फी साझा की थी। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा..
''टीम आरआरआर से मिलने जा रही हूं।' इसके अलावा उनकी कुछ तस्वीरें एयरपोर्ट से भी सामने आई हैं जिसमें वो काफी खुश नजर आ रही हैं। साउथ के ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें आलिया भट्ट और एसएस राजामौली फिल्म के सेट पर नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होने कैप्शन लिखा है.. 'टैलेंटेड और खूबसूरत आलिया भट्ट आरआरआर के सेट पर मौजूद हैं।'
किसान मामले में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने कंगना रनौत को सुनाई खरी खोटी, ट्वीट वायरल


Click it and Unblock the Notifications











