"ब्रह्मास्त्र" की तगड़ी बजट, आलिया भट्ट- रणबीर कपूर के फीस में कटौती? करण जौहर ने दिया जवाब
कोरोना लॉकडाउन की वजह से फिल्म इंडस्ट्री की हालत काफी चरमरा चुकी है। ना बनी हुई फिल्में रिलीज हो पा रही हैं, ना ही किसी फिल्म की शूटिंग हो पा रही है। इस बीच करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म ब्रह्मास्त्र से जुड़ी अफवाहें आ रही थी कि फिल्म के स्टारकास्ट की फीस में कटौती की जाएगी। खैर, इन अफवाहों को करण जौहर ने एक ट्विट के साथ खत्म कर दिया है।
करण जौहर ने लिखा - "मीडिया के दोस्तों से निवेदन करता हूं कि हमारी फिल्मों पर खुद से कोई धारणा ना बनाएं। यह बिजनेस के लिए काफी चैलेजिंग समय है और गलत खबरें इस स्थिति को और बिगाड़ सकती है.. कृप्या आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें.. यह विनम्र निवेदन है.."

गौरतलब है कि अफवाहें थी कि लॉकडाउन की वजह से शूटिंग में देरी होती दिख रही है। जिस वजह से फिल्म के बजट पर काफी असर पड़ रहा है। फिल्म के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग अभी बाकी है और कोरोना की वजह से आगे टलती जा रही है। शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म में वीएफएक्स का भारी भरकम काम भी करना है। इसीलिए रणबीर-आलिया ने खुद आगे आते हुए प्रोजेक्ट से अपनी फीस में कटौती करने का फैसला किया है।
इरफान खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की जबरदस्त साइलेंट फिल्म "बाइपास"- सोशल मीडिया पर वायरल- VIDEO


Click it and Unblock the Notifications