इरफान खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की जबरदस्त साइलेंट फिल्म "बाइपास"- सोशल मीडिया पर वायरल- VIDEO
29 अप्रैल को दमदार अभिनेता इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन फैंस के दिलों में इरफान हमेशा अपने प्रभावशादी अभिनय और व्यक्तित्व की वजह से जिंदा रहेंगे। जहां पूरी दुनिया इरफान के जाने का शोक मना रही है, वहीं सोशल मीडिया पर इरफान और नवाजुद्दीन स्टारर एक शॉर्ट फिल्म वायरल हो रही है, जिसका नाम है बाइपास। इस फिल्म का निर्देशन अमित कुमार ने किया था, जबकि प्रोड्यूसर थे आसिफ कपाड़िया।
15 मिनट की इस फिल्म में दोनों अभिनेताओं ने सिर्फ हाव भाव से अपनी बात दर्शकों के सामने रखी है। कोई संवाद नहीं हैं। दोनों कलाकारों का अभिनय बेहद प्रभावी है। साल 2003 में आई यह फिल्म लंबे समय तक दर्शकों से छिपी रही, लेकिन जब इरफान और नवाज ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है, तो यह चर्चा में आई थी।

फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने एक दोस्त के साथ मिलकर एक कार को लूटते हैं और कार में सवार कपल को मार गिराते हैं। इसके बाद दोनों पास ही ढ़ाबे पर खाना खाने के लिए पहुंचते हैं और वहां पुलिसवाले की एंट्री होती है, जो कि इरफान हैं। फिल्म की कहानी काफी विचलित कर देने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











