..................... Alia Bhatt or Shraddha Kapoor, who will bag Rock On sequel - Hindi Filmibeat

श्रद्धा या आलिया, कौन शामिल करेगा 'रॉक ऑन' बैंड?

साल 2008 में आई इंडियन ऱॉक म्यूजिकल फिल्म 'रॉक ऑन' ने फरहान अख्तर को एक नई पहचान दी थी। खबर है कि फरहान, प्राची देसाई और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म 'रॉक ऑन' के सीक्वल की शूटिंग अगले साल के शुरूआत में शुरू हो जाएगी। लेकिन यहां कंफ्यूजन है एक्ट्रेस को लेकर।

दरअसल, फिल्म के निर्देशक शुजात सौदागर को इस फिल्म के लिए एक सेक्सी अभिनेत्री चाहिए, जो एक बेहतर सिंगर भी हो। ऐसे में उनके सामने है दो नाम, आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर। एक तरफ आलिया ने इम्तियाज अली की फिल्म 'हाइवे' में 'सुहा साहा' गाना गाकर सिंगिंग की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में समझावां गाया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं श्रद्धा भी अपनी फिल्म एक विलेन में तेरी गलियां गा कर तारीफें बटोरी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने पिछले दिनों रिलीज हुई अपनी फिल्म 'हैदर' में भी कश्मीरी लोक गीत 'दो जहां' गाया था। लिहाजा, इन दो नामों में काफी कंफ्यूजन हो रहा है।

पहले खबर आ रही थी कि निर्देशक ने आलिया के नाम पर मोहर लगा दी है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि अभी तक डील साइन नहीं हुई है और निर्माता श्रद्धा कपूर से भी बात कर रहे हैं।

आपको बता दें, 'रॉक ऑन' में प्राची देसाई और शहाना गोस्वामी सपोर्टिंग किरदारों में थी। प्राची देसाई ने फरहान की वाइफ का किरदार निभाया था, जबकि शहाना अर्जुन रामपाल के अपोजिट थी। सूत्रों ने कहा, 'दोनों अभिनेत्रियां पार्ट 2 में भी नज़र आ सकती हैं।'

वहीं रॉक ऑन के निर्देशक अभिषेक कपूर इसके सीक्वल का निर्देशन नहीं कर रहे हैं। अभिषेक फिलहाल फिल्म 'फितूर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लिहाजा, 'रॉक ऑन 2' का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ऐड फिल्म निर्माता शुजात सौदागर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X