Video: बसंती की इमेज चेंज, हॉट अवतार में श्रद्धा के ठुमके
मुंबई। श्रद्धा कपूर अब अपनी इमेज बदलने जा रही हैं। शायद इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड की वजह से उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है। अब तक श्रद्धा ने क्यूट और गर्ल नेक्स्ट डोर की इमेज रही है। लेकिन अपने बाकी स्टार्स की वजह से श्रद्धा में भी थोड़ी टेंशन दिखी। परिणीति चोपड़ा, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण उन्हें टक्कर भी दे रही हैं।
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपने करियर में पहली बार आइटम नंबर करेंगी। करण जौहर की फ़िल्म 'उंगली' में श्रद्धा का ये आइटम सॉन्ग होगा। फ़िल्म के निर्देशक रेंसिल डीसिल्वा हैं। श्रद्धा ने बसंती पर जमकर ठुमके लगाए हैं।
श्रद्धा ने कहा, "मुझ पर नाच बसंती नाम का गाना फ़िल्माया जाएगा। फ़िल्म में इसके अलावा मेरा कोई रोल नहीं है. लेकिन इस नए चैलेंज को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। इस फ़िल्म में इमरान हाशमी, कंगना रानाउत, रणदीप हुडा और संजय दत्त अहम भूमिकाओं में हैं.
श्रद्धा की लगातार तीन फ़िल्में सुपरहिट साबित हो चुकी हैं। 'आशिक़ी 2', 'एक विलेन' और 'हैदर' की कामयाबी के बाद उनके पास लगातार फ़िल्मों के प्रस्ताव आ रहे हैं।
देखिये श्रद्धा के बसंती ठुमके -


Click it and Unblock the Notifications











