गार्नियर का नया चेहरा होंगी आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट गार्नियर के उत्पादों के प्रचार में नया चेहरा होंगी। आलिया गार्नियर के प्योर एक्टिव रेंज वाले उत्पादों का प्रचार करेंगी, जो चेहरे पर निकलने वाले मुहांसे, दाने तथा गहरे निशानों जैसी त्वचा की समस्याओं के समाधान के लिए बने हैं।
आलिया ने एक बयान जारी कर कहा, "व्यक्तिगत रूप से मैं चेहरा साफ करने वाले इन उत्पादों को बहुत पसंद करती हूं, क्योंकि इससे मुझे अपनी त्वचा को ताजागीभरा व नर्म बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे मुझे मुहांसों से भी निजात मिलती है और चेहरा तैलीय नहीं लगता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
